By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > India > state > कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल
DelhiHaryanaIndiastate

कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल

Talk Hindustan
Last updated: 2024/09/06 at 4:01 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल
SHARE

नई दिल्ली – हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की अब राजनीति में एंट्री हो गई है।

मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे विनेश-बजरंग
कांग्रेस में शामिल होने के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया मल्लिकार्जुन खरगे के घऱ पहुंचे। पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों पहलवान कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। अब पार्टी की कैंडिडेट लिस्ट में दोनों के नाम आने की संभावना है।

चर्चा चल रही थी कि पार्टी विनेश फोगाट को उनके गृह जिले चरखी-दादरी से टिकट दे सकती है। वहीं, ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पहलवान फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया जा सकता है, क्योंकि यहां उनका ससुराल है। वहीं बजरंग पूनिया को कांग्रेस बादली सीट से टिकट दे सकती है। इस सीट पर पहले से ही कांग्रेस का कब्जा है। अगर इस सीट पर बजरंग पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया, तो सिटिंग विधायक कुलदीप वत्स के अगले कदम पर सभी की नजर रहेगी।

पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट की राजनीतिक एंट्री पर रेसलर साक्षी मलिक ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक तरह से नसीहते देते हुए कहा कि मुझे भी ऑफर मिले, मगर हमें त्याग करना चाहिए।

वहीं, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर वो (विनेश फोगाट) देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती हैं तो इसमें हमें कोई एतराज नहीं है।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਡਕੌਂਦਾ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼ੇਖੂਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਡਕੌਂਦਾ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼ੇਖੂਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੋਈ
Next Article कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट की जारी कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट की जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?