दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में लोग बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई। हादसा तुगलकाबाद-ओखला के बीच हुआ। ताज एक्सप्रेस के दो डिब्बों में भीषण आग लगी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी।
यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका और लगेज छोड़कर ट्रेन से उतर गए। आग इतनी विकराल थी कि 10 मिनट के भीतर ट्रेन के डी-2, डी-3 और डी-4 कोच धूं-धूंकर चलने लगे। ट्रेन में मौजूद टिकिट चेकिंग स्टाफ डिप्टी सीटीआई झांसी पीयूष हयारण ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, भड़की आग के सामने उनका प्रयास बोना साबित हुआ। जिसके बाद उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं इस घटना के बाद इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

