आज सुबह देश की सुरक्षा के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण देखने को मिला, जब उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना, बिना VIP रूट लगाए, आदमपुर एयरबेस का दौरा किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह प्रधानमंत्री आदमपुर एयरबेस गए. इसकी जानकारी वायुसेना से जुड़े लोगों ने दी. पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पर बहादुर जवानों से बातचीत की. इससे पहले उन्होंने कल अपने संबोधन में पाकिस्तान को वॉर्निंग भी दी थी.

पंजाब में स्थित आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना के मिग-29 का बेस हैं. यहां की स्क्वाड्रन को ब्लैक आर्चर के नाम से जाना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से रणनीतिक था, बल्कि यह जवानों के मनोबल के लिए भी एक गहरा और सकारात्मक संदेश बन गया.

आदमपुर एयरबेस भारत की रणनीतिक एयर डिफेंस लोकेशनों में से एक है, जो उत्तरी सीमाओं के निकट स्थित है. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पर वायुसेना के पायलट्स और टेक्निकल स्टाफ से बातचीत की.

पीएम मोदी के गोपनीय दौरे की कोई मीडिया कवरेज या औपचारिक सूचना पहले नहीं दी गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह दौरा सिर्फ जवानों से सीधे संवाद और जमीनी हालात जानने के उद्देश्य से किया गया था.

आदमपुर एयरबेस भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है. इसे चीन और पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर तेज प्रतिक्रिया के लिए तैयार रखा जाता है

आदमपुर एयरबेस दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी वापस दिल्ली लौट आए हैं और अब वे 7 लोक कल्याण मार्ग (7LKM) स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद हैं.

