उत्तर प्रदेश के राय कस्बा में लगे पटाखा बाजार में दीपावली के दिन दोपहर में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं।जिन को अस्पताल भर्ती करवाया गया मथुरा जिले के राय कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे। आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, इस भगदड़ में करीब 12 से अधिक लोग झुलस गएमौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

