By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री,नए मंत्री मंडल के साथ ली पद की शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री,नए मंत्री मंडल के साथ ली पद की शपथ
DelhiHaryanaIndiaPolitics

नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री,नए मंत्री मंडल के साथ ली पद की शपथ

Talk Hindustan
Last updated: 2024/10/17 at 6:41 PM
Talk Hindustan
Share
8 Min Read
नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री,नए मंत्री मंडल के साथ ली पद की शपथ
SHARE

पंचकूला : पंचकूला में आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया है।नायब के साथ 13 अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मंत्रिमंडल में दो महिलाओं को भी मौका मिला है। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। मनोहर पार्ट वन में स्वास्थ्य और स्थानीय निकाय मंत्री रहे।

पार्ट-2 में गृह और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग विज ने संभाले। विज लगातार तीसरी बार हरियाणा सरकार में मंत्री बने हैं। कृष्ण लाल पंवार दूसरी बार मंत्री बने हैं। असंध से कई बार इनेलो से विधायक रहे। परिसीमन 2009 के बाद उन्होंने इसराना से इनेलो के टिकट पर चुना लड़ा और कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया।

अनिल विज- 71 वर्षीय अनिल विज अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक बने हैं। वे अनुभवी और जुझारू नेता माने जाते हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई, जब वे एसडी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद वे 1970 में एबीवीपी के महासचिव बने और 1974 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी ज्वाइन की।

राव नरबीर सिंह- हरियाणा के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह को नायब सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर पहली बार साल 2014 में बादशाहपुर से जीते थे और मनोहर सरकार में मंत्री बने थे।

कृष्णलाल पंवार- इसराना के विधायक पंवार थर्मल की नाैकरी छोड़कर राजनीति में उतरे थे। पंवार पिछली मनोहर सरकार में परिवहन मंत्री थे। 2019 में चुनाव हारने के बाद भाजपा ने राज्यसभा सांसद बनाया। 12 साल की नौकरी के बाद उन्होंने 1991 में पानीपत थर्मल पावर प्लांट में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 1991 का चुनाव असंध से लड़ा और पहली बार विधायक बने।
महीपाल ढांडा- हरियाणा की नायब सैनी सरकार 2.0 में पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा को भी मंत्री पद दिया गया है। ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। उन्होंने 62074 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 36132 वोटों से हराया।
विपुल गोयल-फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल बड़े व्यापारी और उद्यमी हैं। वर्ष 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और वे 44781 हजार मतों से विजयी रहे। 22 जुलाई 2016 में मनोहर लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। इस दौरान उन्हें उद्योग और वाणिज्य के साथ अन्य विभागों का चार्ज दिया गया। 2019 में विपुल गोयल की जगह भाजपा से फरीदाबाद में नरेंद्र गुप्ता को टिकट दी गई। जनवरी 2024 को उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

डॉ. अरविंद शर्मा-सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहली बार जीत दिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को मंत्रीमंडल में पद दिया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय थे। डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वे इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए और करनाल से 2004 और 2009 में सांसद चुने गए।

श्याम सिंह राणा-रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद मिला। श्याम सिंह राणा ने दूसरी बार रादौर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर भाजपा को मजबूत किया है। श्याम सिंह राणा ने 2024 के विधानसभा चुनावों में 13,132 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे और हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की भूमिका निभाई थी।

रणबीर गंगवा- हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर चंडीगढ़ पहुंचे रणबीर गंगवा ने 34 साल के राजनीतिक सफर में जमीन से उठकर मंत्री पद तक का सफर तय किया है। रणबीर गंगवा ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था, जिसे जीतकर उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से जिला परिषद का चुनाव जीतकर वाइस चेयरमैन का पद हासिल किया

कृष्ण बेदी-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। इससे पहले मनोहरलाल सरकार में भी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 57 वर्षीय कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।

श्रुति चाैधरी- श्रुति चौधरी 2024 के विधानसभा चुनावों में पहली बार तोशाम की विधायक बनीं हैं। जून 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। इससे पहले वह 2005 से राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य रही हैं। कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने 2009 से 2014 तक भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुना गया था। श्रुति चौधरी का जन्म तीन अक्तूबर 1975 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पूर्व कृषिमंत्री चौ सुरेंद्र सिंह और माता भाजपा से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी हैं।

आरती राव-नारनौल के अटेली विधान सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक आरती राव राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं। नव निर्वाचित विधायक आरती राव अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रही है। आरती राव ने 2001 तथा 2012 में शूटिंग वर्ल्ड कप में भाग लिया तथा चार बार एशियन चैंपियन में मेडल जीते। आरती ने 2017 में खेलों से संन्यास ले लिया और उसके बाद से राजनीति में रुचि ले रही हैं। हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 में आरती राव ने अटेली विधान सभा से पहली बार चुनाव लड़ा और एक कड़े मुकाबले में बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल को 3000 मतों से शिकस्त देकर विधायक चुनी गई हैं।

राजेश नागर – हरियाणा की नायब सैनी सरकार में तिगांव के विधायक राजेश नागर भी शामिल हैं। मूल रूप से तिगांव के रहने वाले नागर वर्तमान में भतौला में रहते हैं। राजेश नागर गुर्जर समाज से आते हैं। जिले की सबसे बड़ी तिगांव विधानसभा में गुर्जर जाति के बड़ी संख्या में मतदाता है। इसके चलते उन्हें यहां से भाजपा ने 2019 में टिकट दिया।

गौरव गौतम- नायब सिंह सैनी सरकार में 36 साल के गौरव गौतम सबसे युवा मंत्री हैं। गाैतम पलवल से विधायक हैं।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ 2 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਨਾਬਾਲਗ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ 2 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਨਾਬਾਲਗ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲੱਭ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲਾਇਆ
Next Article ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਤੀਰਥ ਸਥਲ (ਰਾਮ ਤੀਰਥ), ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਪੈਨੋਰਮਾ ਕੀਤਾ ਲੋਕਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਤੀਰਥ ਸਥਲ (ਰਾਮ ਤੀਰਥ), ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਪੈਨੋਰਮਾ ਕੀਤਾ ਲੋਕਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?