By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: महाराष्ट्र चुनाव: महिलाओं को 3 हजार रु. महीना, बेरोजगारों को 4 हजार… ‘महाराष्ट्रनामा’ में जनता को MVA ने दी 5 गारंटी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > महाराष्ट्र चुनाव: महिलाओं को 3 हजार रु. महीना, बेरोजगारों को 4 हजार… ‘महाराष्ट्रनामा’ में जनता को MVA ने दी 5 गारंटी
DelhiMumbai

महाराष्ट्र चुनाव: महिलाओं को 3 हजार रु. महीना, बेरोजगारों को 4 हजार… ‘महाराष्ट्रनामा’ में जनता को MVA ने दी 5 गारंटी

Talk Hindustan
Last updated: 2024/11/10 at 3:30 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
महाराष्ट्र चुनाव: महिलाओं को 3 हजार रु. महीना, बेरोजगारों को 4 हजार… ‘महाराष्ट्रनामा’ में जनता को MVA ने दी 5 गारंटी
SHARE

मुंबई  : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र ‘महाराष्ट्रनामा’ जारी किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल और अन्य नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एमवीए का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। हम यहां महाविकास अघाड़ी की सरकार बनाएंगे, तभी राज्य प्रगति करेगा। किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल होगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणापत्र के जरिए महाराष्ट्र की जनता को 5 गारंटी दी। जिसमें महिलाओं को ‘महालक्ष्मी’ के तहत 3 हजार रुपये देने का ऐलान किया है, वहीं किसानों को 3 लाख रुपये तक कर्ज माफ और कुटुंब रक्षा के तहत 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एमवीए ने जातिगत जनगणना का वादा भी किया है। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने अपने घोषणा पत्र में महालक्ष्मी के अलावा महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देने का वादा किया है। एमवीए ने कुटुंब रक्षा के तहत महाराष्ट्र की जनता को 25 लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवा देने का ऐलान किया है।

महाविकास अघाड़ी ने बेरोजगारों को हर महीने 4 हजार रुपए की मदद देने की घोषणा की है। महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने समानता की गारंटी के तहत अपने घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कराने का ऐलान किया है। साथ ही 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाने की बात भी कही है। इसके अलावा एमवीए ने कृषि समृद्धि के माध्यम से किसानों का 3 लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का वादा किया है और नियमित कर्ज चुकाने पर 50 हजार का प्रोत्साहन देने की भी घोषणा की है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में महायुति की सरकार है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र
Next Article ਭਾਜਪਾ ਯੁਵਾ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਲੋਕੇਸ਼ ਬਾਲੀ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਵਿਜੇ ਸਾਂਪਲਾ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਭਾਜਪਾ ਯੁਵਾ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਲੋਕੇਸ਼ ਬਾਲੀ ਨੇ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਵਿਜੇ ਸਾਂਪਲਾ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?