By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: एलपीयू के विद्यार्थी को राष्ट्रीय युवा संसद नई दिल्ली में मिला 2 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > एलपीयू के विद्यार्थी को राष्ट्रीय युवा संसद नई दिल्ली में मिला 2 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार
DelhieducationalJalandharKapurthla

एलपीयू के विद्यार्थी को राष्ट्रीय युवा संसद नई दिल्ली में मिला 2 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार

Talk Hindustan
Last updated: 2024/03/12 at 8:03 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
एलपीयू के विद्यार्थी को राष्ट्रीय युवा संसद नई दिल्ली में मिला 2 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार
SHARE

*भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारतीय संसद के सेंट्रल हॉल में किया था राष्ट्रीय उत्सव का आयोजन

*लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने उत्सव की प्रमुख रूप से शोभा बढ़ाई

जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के एमए (इतिहास) के मेधावी छात्र यतिन भास्कर दुग्गल ने नई दिल्ली में भारतीय संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (2024) में प्रतिष्ठित प्रथम पुरस्कार जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है  यतिन के असाधारण प्रदर्शन ने प्रख्यात राजनीतिक हस्तियों का ध्यान आकर्षित किया, जिनमें 17वें और वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री, श्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से  शामिल रहे।

देश भर के विभिन्न राज्यों के 86 अन्य प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए, यतिन ने संसदीय कार्यवाही की त्रुटिहीन समझ का प्रदर्शन किया, जिससे न केवल एलपीयू बल्कि राज्य के प्रतिनिधित्व और एलपीयू के पूरे छात्र समुदाय को बहुत गर्व हुआ। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के प्रमाण के रूप में, यतिन को 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया । इस फेस्ट  का विषय, “युवा आवाज़ें: राष्ट्र के परिवर्तन के लिए जुड़ाव और सशक्तीकरण,” पूरी तरह से यतिन की असाधारण क्षमताओं के साथ मेल खाता है।

एलपीयू के संस्थापक चांसलर और संसद सदस्य (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने मेहनती छात्र को बधाई दी, डॉ. मित्तल उनके ऐसे भविष्य की भी कामना करते हैं जहां वह एक प्रमुख सांसद के रूप में उभरकर भारतीय युवाओं, विशेषकर छात्र समुदाय की जरूरतों के प्रति  प्रभावी ढंग से आवाज उठाएंगे। अन्य स्टूडेंट्स  को प्रोत्साहित करते हुए, डॉ. मित्तल ने उन्हें अपने अंदर नेतृत्व के गुणों को विकसित करने और अपनी पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए यतिन की जीत को एक प्रेरणा के रूप में लेने की सलाह दी, जिससे कि राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में अतुलनीय योगदान दिया जा सके।

प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सत्तासी राज्य स्तरीय विजेता, युवा संसद के फाइनल के लिए नई दिल्ली में एकत्र हुए थे। गौरतलब है कि यह युवा संसद तीन स्तरों पर आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 785 जिलों को शामिल किया गया था। जिला स्तर पर विजयी हुए प्रतिभागी राज्य युवा संसद (एसवाईपी) में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आगे बढ़े। तमिलनाडु की वैष्णा पिचाई ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया, जबकि राजस्थान की कनिष्का शर्मा नेतीसरा पुरस्कार जीता।

 नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय युवा संसद लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सहिष्णुता और संसदीय प्रथाओं और प्रक्रियाओं की व्यापक समझ के मूल्यों को स्थापित करना है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सांसद संत सीचेवाल और सांसद रिंकू द्वारा नदियों से कब्जे हटाने के निर्देश, बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 550 लोगों को किया सम्मानित सांसद संत सीचेवाल और सांसद रिंकू द्वारा नदियों से कब्जे हटाने के निर्देश, बाढ़ के दौरान बचाव कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 550 लोगों को किया सम्मानित
Next Article सीटी ग्रुप ने सीटी अचीवर्स पुरस्कार समारोह में 300 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया सीटी ग्रुप ने सीटी अचीवर्स पुरस्कार समारोह में 300 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?