नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की आज चौथी सूची जारी की। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने यहां हरियाणा विधानसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें अंबाला छावनी से राज कौर गिल, यमुना नगर से ललित त्यागी, लडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतवीर गोयत, करनाल से सुनील बिन्दल, पनीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, ग़नौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, गोहाना से शिव कुमार रंगीला शामिल है।


इसके अलावा बरौदा से संदीप मलिक, जुलाना से कविता दलाल, सफ़ीदों से निशा देशवाल, तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, क्लानवाली से जसदेव निक्का, सिरसा से शाम मेहता, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, नारनौद से राजीव पाली, हमसे से रजिंदर सोखी, हिसार से संजय सतरोदिया, बादली से हैप्पी लोचब और गुड़गाँव से निशांत आनंद को उम्मीदवार बनाया गया है। ग़ौरतलब है कि आप ने हरियाणा की 90 सीटों के लिए अभी तक 61 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।

