कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी की खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का शक पत्नी पर जताया गया है।
कर्नाटक के पूर्व DG और IGP ओम प्रकाश बेंगलुरु के HSR लेआउट में अपने घर में खून से लथपथ मृत पाए गए। वह 1981 बैच के IPS अधिकारी थे. उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को संदेह है कि सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने उनकी हत्या की है। फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश के शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी। साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी।
बता दें कि, 68 वर्षीय ओम प्रकाश मूल रूप से बिहार के चंपारण के निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक थे और 2015 से 2017 तक राज्य के पुलिस महानिदेशक भी रहे।। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

