By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भारत से दुश्मनी पड़ी महंगी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पद से देंगे इस्तीफा, जल्द हो सकता है ऐलान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > भारत से दुश्मनी पड़ी महंगी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पद से देंगे इस्तीफा, जल्द हो सकता है ऐलान
DelhiIndiaWorld

भारत से दुश्मनी पड़ी महंगी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पद से देंगे इस्तीफा, जल्द हो सकता है ऐलान

Talk Hindustan
Last updated: 2025/01/06 at 10:14 AM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
भारत से दुश्मनी पड़ी महंगी, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पद से देंगे इस्तीफा, जल्द हो सकता है ऐलान
SHARE

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जल्द ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने इसे लेकर ऐलान कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल कॉकस की बुधवार को होने जा रही बैठक से पहले ट्रूडो लिबरल पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा सौंप देंगे। नेशनल कॉकस की बैठक में ट्रूडो को विद्रोह का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ट्रूडो को लगा कि उन्हें कॉकस की बैठक से पहले इस्तीफे को लेकर बयान जारी करना चाहिए ताकि यह नहीं लगे कि उन्हें उनकी ही पार्टी के सांसदों ने बाहर कर दिया। 

सूत्रों के मुताबिक लिबरल पार्टी के कॉकस की बैठक में ट्रूडो को पार्टी नेता के पद से हटाया जा सकता था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो तत्काल ही पद से इस्तीफा देंगे या फिर नए नेता के चुनाव तक इस पद पर रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि ट्रूडो ने वित्त मंत्री डॉमिनिक लीब्लैंक से चर्चा की थी क्या उन्हें पद पर बने रहना चाहिए या नहीं।

बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से उन पर दबाव भी बहुत बढ़ गया था। ट्रंप उन पर लगातार निशाना साध रहे थे। लॉन मस्क ने भी ट्रंप की जीत के तुरंत बाद कह दिया था कि अब ट्रूडो की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में फिलहाल लिबरल पार्टी के 153 सांसद हैं। कनाडा के हाउस में कॉमन्स में 338 सीटें है। इसमें बहुमत का आंकड़ा 170 है।

कुछ महीने पहले ट्रूडो सरकार की सहयोगी पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने अपना से समर्थन वापस ले लिया था। नडीपी खालिस्तानी समर्थक कनाडाई सिख सांसद जगमीत सिंह की पार्टी है।ऐसे में गठबंधन टूटने की वजह से ट्रूडो सरकार अल्पमत में आ गई थी। हालांकि एक अक्टूबर को हुए बहुमत परीक्षण में ट्रूडो की लिबरल पार्टी को एक दूसरी पार्टी का समर्थन मिल गया था, जिस वजह से ट्रूडो ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मतभेद के कारण कुछ दिन पहले ही डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने भी इस्तीफा दे दिया था। डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद ट्रूडो का विरोध तेज हुआ। क्रिस्टिया ने उसी दिन इस्तीफा दिया, जिस दिन उन्हें बजट पेश करना था। उनके इस्तीफे के बाद अब कैबिनेट भी ट्रूडो पर इस्तीफे का दबाव बना रही है।

ट्रंप के टैरिफ प्लान ने भी ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ाई हैं। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वो कनाडा और मेक्सिको से अमेरिका आने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे, क्योंकि इन देशों से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिकी सीमा में दाखिल हो रहे हैं। इन देशों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स की सप्लाई भी अमेरिका में हो रही है। माना जा रहा है कि ट्रंप के टैरिफ अटैक को लेकर ही क्रिस्टिया और ट्रूडो के बीच मतभेद थे। अब जब जनवरी में ट्रंप दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं तो ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने पर ट्रूडो पर राजनीतिक दबाव और बढ़ सकता है। वहीं भारत के साथ भी प्रधानमंत्री ट्रूडो के रिश्ते पिछले कुछ समय से अच्छे नहीं रहे हैं।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਦਾ ਓਪਨ ਡੋਰ ਚਰਚ ਖੋਜੇਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਐਤਵਾਰ ਹੋਈ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਸਭਾ ਦਾ ਓਪਨ ਡੋਰ ਚਰਚ ਖੋਜੇਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਐਤਵਾਰ ਹੋਈ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਸਭਾ
Next Article ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਔਰਤ ਨਾਲ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਦੀ ਮਾਰੀ ਠੱਗੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਔਰਤ ਨਾਲ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ 8 ਲੱਖ ਦੀ ਮਾਰੀ ਠੱਗੀ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?