By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, 26 को कार्यभार संभालेंगे खरगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, 26 को कार्यभार संभालेंगे खरगे
DelhiPolitics

कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, 26 को कार्यभार संभालेंगे खरगे

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/19 at 5:36 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद मिला गैर-गांधी अध्यक्ष, 26 को कार्यभार संभालेंगे खरगे
SHARE

दिल्ली :कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हरा दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें सांप्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं अपने साथी शशि थरूर को भी बधाई देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और चर्चा की कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई।

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी राधाबाई खरगे से भी मुलाकात की।

मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से  पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने मनाया विश्व गौरव दिवस विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने मनाया विश्व गौरव दिवस
Next Article पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद आदमपुर की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद आदमपुर की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?