झारखंड : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां जब्त की। यह छापेमारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ कथित जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई। शुक्रवार की शाम को कमलेश सिंह नामक एक व्यक्ति के परिसर में ईडी ने छापा मारा। संघीय एजेंसी ने भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस केस दर्ज किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी कर एक करोड़ रुपये नकद और 100 गोलियां जब्त की। यह छापेमारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ कथित जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई। शुक्रवार की शाम को कमलेश सिंह नामक एक व्यक्ति के परिसर में ईडी ने छापा मारा। संघीय एजेंसी ने भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया है। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस केस दर्ज किया गया है।
रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।

