गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। हादसा अहमदाबाद में टेकऑफ के समय हुआ। फ्लाइट का पीछे का हिस्सा किसी पेड़ से टकराने की बात सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार विमान में 242 यात्री सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये विमान लंदन की ओर रवाना हुआ था और टेकऑफ के दौरान ही हादसा हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।
एअर इंडिया ने एक बयान में बताया कि विमान में सवार 242 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में 242 यात्री सवार थे। विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ। विमान में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद एअर इंडिया ने हॉटलाइन नंबर जारी किया है।

