अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास मेघाणी नगर इलाके में एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में प्लेन में 12 क्रू मेंबर्स (दो पायलट समेत) समेत कुल 242 लोग सवार लोग सवार थे। हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई है। टाटा ग्रुप ने ऐलान किया है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बता दें कि एयर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी कर कहा, “इस कठिन समय में शब्द भी कम पड़ जाते हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है और उन लोगों के साथ भी जो घायल हुए हैं।”
टाटा ग्रुप ने ऐलान किया है कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घायल यात्रियों के इलाज का पूरा खर्च भी टाटा ग्रुप उठाएगा और उन्हें हर जरूरी मेडिकल सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा, अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल को फिर से बनाने में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों और समुदायों के साथ मजबूती से खड़ी है। इसके अतिरिक्त, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।”

