जम्मू संभाग के रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, इसके अलावा 33 लोग घायल हैं। घटना रविवार की शाम लगभग छह बजे की बताई जाती है। रियासी एसएसपी मोहिता शर्मा ने 10 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि की है
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत

Leave a comment
