By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू
DelhiIndiaMumbai

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू

Talk Hindustan
Last updated: 2025/01/16 at 3:18 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। सैफ अली खान पर 6 बार चाकू से हमला किया। चाकू लगने की वजह से सैफ अली खान को गर्दन और रीड की हड्डी के पास सबसे ज्यादा चोट आईं हैं। वहीं सैफ अली खान की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसके मुताबिक उन पर हमला हुआ जिसका एक्टर ने डट कर हीरो की तरह मुकाबला किया।

वहीं बांद्रा के डीसीपी ने कहा, ये सच है, रात 2.30 बजे सैफ अली खान के घर में अनजान शख्स घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं। एएनआई के मुताबिक, यह झगड़ा अज्ञात शख्स और सैफ अली खान की मेड के बीच हो रहा था। चोरी के इरादे से घुसे इस शख्स से जब सैफ अली खान का सामना हुआ तो उसने उन्हें लहूलुहान कर दिया।

लीलावती अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की पीठ पर छह बार हमला हुआ इनमें से दो जख्म गहरे हैं। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा। उन्हें सुबह 3:30 बजे अस्पताल लाया गया। उत्तमानी ने बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया है, जिनमें से दो जख्म गहरे हैं। उत्तमानी ने बताया, “यह रीढ़ के पास है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका ऑपरेशन कर रही है।” सैफ की टीम ने अभिनेता की ओर से एक बयान जारी किया है और पुष्टि की है कि चोरी का प्रयास किया गया था और यह भी उल्लेख किया है कि उनका ऑपरेशन किया जा रहा है।

उनकी पत्नी करीना कपूर खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह सुरक्षित हैं। वहीं, परिवार ने अभी तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मुंबई पुलिस ने खबर की पुष्टि की है। मुंबई के संयुक्त सीपी कानून और व्यवस्था ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सैफ को कल रात इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, और संदिग्धों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीसीपी बांद्रा डिवीजन ने पुष्टि की कि अभिनेता घायल हो गए थे।

TAGGED: Crime
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰਾਂ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਮੁਲਤਵੀ ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰਾਂ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਮੁਲਤਵੀ
Next Article – 10,000 रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी सुरक्षा गार्ड विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार – 10,000 रुपये रिश्वत मांगने वाला निजी सुरक्षा गार्ड विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?