मुंबई के पवई इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब आरए स्टूडियो में ऑडिशन चलने के दौरान लगभग 15–20 बच्चों को कथित रूप से कमरे में बंद कर बंधक बना लिया गया। स्थानीय लोगों की रिपोर्ट पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी जवाबी फायरिंग में रोहित घायल हो गया। इलाज के दौरान रोहित आर्या की मौत हो गई है।
पुलिस और आसपास के निवासियों के अनुसार, पिछले चार-पाँच दिनों से स्टूडियो में ऑडिशन चल रहे थे। सुबह सैकड़ों बच्चे आए थे जिनमें से कुछ बच्चों को वापस भेज दिया गया और कुछ को अंदर रख लिया गया। अंदर बंद बच्चों ने खिड़की से बाहर झांकना शुरू किया, जिससे स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचते ही बच्चों को क्रमवार रिहा कराया गया और स्टूडियो संचालक-प्रबन्धक से पूछताछ की गई। शुरुआती बयानों में बताया गया कि रोहित आर्या नामक युवक ने कुछ बच्चों को बंधक बनाया था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने अपनी कुछ माँगें और सवाल रखे थे।
मुंबई पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और किसी को भी शारीरिक चोट नहीं आई है। जवाबी फायरिंग में रोहित घायल हो गया। इलाज के दौरान रोहित आर्या की मौत हो गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और मीडिया/सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने का अनुरोध किया है। जिला अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने एक वीडियो में दावा किया कि वह “कुछ लोगों से सवाल करना चाहता” है।

