चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां एक शख्स 200 फीट ऊंचे टावर पर आज तड़के चढ़ गया। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 17 बस स्टैंड में पुलिस थाने के बीच स्थित पार्किंग से सामने आई है। शख्स की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है जो हरियाणा के जींद का निवासी है।
सूचना पाते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई है। इस क्षेत्र को पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर यहां एंट्री को बंद कर दिया है। इस व्यक्ति की मांग है कि उसकी मुलाकात पंजाबी के मुख्यमंत्री से करवाई जाए ताकि वह अपने मांगे उनके सामने रख सके।

