पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई।आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली पंजाब सरकार में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले ढाई साल में यह तीसरा कैबिनेट विस्तार है। आज 5 नए मंत्रियों ने शपथ ली है।

प्रदेश की आप सरकार में ढ़ाई साल के भीतर यह चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रवजोत सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री मान ने अपने पांचों नए मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए हैं। जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंदर भगत को बागवानी मंत्री बनाया गया है।
हरदीप सिंह मुंडिया
- राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन
- जल आपूर्ति एवं स्वच्छता
- आवास एवं शहरी विकास
तरुणप्रीत सिंह सोंध
- पर्यटन एवं संस्कृति मामले
- निवेश प्रोत्साहन
- श्रम
- आतिथ्य सत्कार
- उद्योग और वाणिज्य
- ग्रामीण विकास एवं पंचायतें
मोहिंदर भगत
- रक्षा सेवा कल्याण
- स्वतंत्रता सेनानी
- बागवानी
बरिंदर कुमार गोयल
- खान एवं भूविज्ञान
- जल संसाधन
- भूमि एवं जल का संरक्षण
डॉ. रवजोत सिंह
- स्थानीय सरकार
- संसदीय मामले

