By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > chandigarh > जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल
chandigarhJalandharPolitics

जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

Talk Hindustan
Last updated: 2024/04/23 at 9:59 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल
SHARE

रॉबिन सांपला की जालंधर के युवाओं में मजबूत पकड़, उनके पार्टी छोड़ने से बीजेपी होगी और कमजोर

सीएम भगवंत मान और विधायक रमन अरोड़ा ने रॉबिन सांपला का ‘आप’ में किया स्वागत

आम आदमी पार्टी आम लोगों, गरीबों और दलितों की पार्टी, भगवंत मान की सरकार पंजाब के हर वर्ग के लिए कर रही है काम: रॉबिन सांपला

चंडीगढ़, 23 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को मंगलवार जालंधर में उस समय ओर मजबूती मिली, जब भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए। रॉबिन सांपला जालंधर के बड़े युवा एससी नेता हैं, जिनकी युवाओं के बीच अच्छी खासी पकड़ है। सीएम भगवंत मान ने पूर्व मंत्री विजय सांपला के करीबी रिश्तेदार रॉबिन सांपला को आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रॉबिन सांपला का आप परिवार में स्वागत किया। रॉबिन सांपला का समर्थन जालंधर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेगा।

वहीं उनके भाजपा छोड़ने से पार्टी जालंधर में और कमजोर हो जाएगी। रॉबिन सांपला भाजपा के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी थे और उनके जाने का मतलब यह भी है कि भाजपा को जालंधर में महत्वपूर्ण वोट शेयर का नुकसान होगा। जालंधर की हॉट सीट पर आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पवन कुमार टीनू को जालंधर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद रॉबिन सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी वह पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ डट कर खड़ी है। आम आदमी पार्टी आम आदमी, गरीबों और दलितों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार बिना किसी भेदभाव के पंजाब के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका कोई महत्व नहीं है। वह केवल भ्रष्ट नेताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुए हैं और वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दर्ज करवाने के लिए जालंधर में दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी हरविंद्र सिंह ढल्ली भाजपा में हुए शमिल जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत,रिटायर्ड एसएसपी हरविंद्र सिंह ढल्ली भाजपा में हुए शमिल
Next Article ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ, ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅਜੰਡਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਿਆਰ, ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਮਰਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਉਪਸਥਿਤ ਨੰਬਰਦਾਰ ਯੂਨੀਅਨ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦੀ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ, ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅਜੰਡਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਿਆਰ, ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਮਰਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਉਪਸਥਿਤ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?