By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Jalandhar

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Talk Hindustan
Last updated: 2023/07/18 at 2:01 PM
Talk Hindustan
Share
2 Min Read
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने अपने पद से दिया इस्तीफा
SHARE

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस बात की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है कि सांपला को भाजपा हाईकमान संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दे सकता है। जालंधर कैंट में स्थित गांव सोफी पिंड के सरपंच के तौर पर 1998 में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले विजय सांपला पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान हैं और होशियारपुर से सांसद रहते हुए वह मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

एक दलित नेता के रूप में विजय सांपला की पंजाब से लेकर केंद्र तक मजबूत पहचान है। सांपला के राजनीतिक सफर की बात करें तो 1 सितंबर 2014 से 9 नवंबर 2014 तक सांपला विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य चुने गए। 9 नवंबर 2014 को वे केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बने।

सांपला होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के मोहिंदर सिंह केपी को हराकर 16 वीं लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुने गए थे। इससे पहले वह 2008 से 2012 तक पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और 2013 से 2014 तक पंजाब वन विकास निगम से जुड़े रहे।

बता दें कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन के तौर पर विजय सांपला ने जहां अनुसूचित जाति की समस्याओं का हल करवाया। वहीं, सरकारी विभागों चाहे वह केंद्र सरकार के अधीन हो या राज्य सरकारों के, उन विभागों में अनुसूचित समुदाय को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने अनुसूचित समुदाय के साथ हो रहे अन्याय, शोषण व विभिन्न मुद्दों के निवारण के लिए समय-समय पर जरूरत के अनुसार राष्ट्रपति को सुझाव भी प्रस्तावित किए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article शाहकोट में बाढ़ से तबाही: सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया; समर्थन की प्रतिज्ञा शाहकोट में बाढ़ से तबाही: सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया; समर्थन की प्रतिज्ञा
Next Article ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਲੋਕਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਬੂਥ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਮਰ ਕਸ ਲੈਣ- ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਲੋਕਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਬੂਥ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਮਰ ਕਸ ਲੈਣ- ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?