By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: देश पर जब भी कोई संकट आया तब पंजाब और पंजाबियों ने सीना तान कर पूरे देश की रक्षा की है: अमित शाह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > देश पर जब भी कोई संकट आया तब पंजाब और पंजाबियों ने सीना तान कर पूरे देश की रक्षा की है: अमित शाह
JalandharPoliticsPunjab

देश पर जब भी कोई संकट आया तब पंजाब और पंजाबियों ने सीना तान कर पूरे देश की रक्षा की है: अमित शाह

Talk Hindustan
Last updated: 2023/06/18 at 7:25 PM
Talk Hindustan
Share
10 Min Read
देश पर जब भी कोई संकट आया तब पंजाब और पंजाबियों ने सीना तान कर पूरे देश की रक्षा की है: अमित शाह
SHARE

देश का इतिहास पंजाबियों के बलिदानों से भरा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता : अमित शाह

केजरीवाल का पायलट बन समय बर्बाद कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान : अमित शाह

पंजाब में खुलेगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कार्यालय : अमित शाह

अश्वनी शर्मा ने पंजाब के लिए किए गए विकास और अन्य कार्यों के लिए प्रधानमंत्री मोदी व  केंद्र सरकार का किया धन्यवाद।

गुरदासपुर/जालंधर, 18 जून  : केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर लोकसभा में 9 साल बेमिसाल के तहत रैलियां करके भारत की प्रगति तथा उपलब्धियों का एक विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज देश के गृह मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष रूप में गुरदासपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करने पहुंचे। गुरदासपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने पदाधिकारियों व गुरदासपुर जिला अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन सहित केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का गुलदस्ता, दुशाला, तलवार और श्री हरमिंदर साहिब का मॉडल भेंट कर स्वागत किया, जिसे अमित शाह ने पूरी विनम्रता से सिर ढक कर जयघोष के नारों के बीच स्वीकार किया।

                अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, मुझे गुरदासपुर की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। गुरुओं-पीरों की पावन भूमि को शत शत नमन करता हूँ। पंजाब एक ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग नजर आते हैं। केसरी रंग शहीदों के बलिदान के भाव में देखा जाता है, सफेद रंग गुरुओं की शांति और सद्भाव के संदेश में देखा जाता है और हरा रंग तब देखा जाता है जब किसान देश के गोदामों को अनाज से भरते हैं।

अमित शाह ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें ना केवल पंजाब में, बल्कि पूरे देश में देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ पढ़ाया। इसी के चलते पंजाब ने आजादी से पहले और बाद में आए हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है। देश का इतिहास पंजाबियों के बलिदानों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हमारे मेहनती किसान पूरे देश का अन्न भंडार भरते हैं और हमारे देश की तरक्की में किसानों का अहम योगदान है।

                अमित शाह ने कहा कि मैंने आज तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार नहीं देखी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाबीयों की कोई चिंता नहीं है। वह पंजाब का पैसा खर्च करके केजरीवाल को अन्य राज्यों में घुमा रहे हैं और खुद उसके  पायलट के रूप में काम कर रहे हैं। पंजाब में नशा, दलितों पर अत्याचार, अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, बेरोजगारों के खिलाफ भगवंत मान के निर्देश पर लाठीचार्ज और पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

आम आदमी पार्टी की इस सरकार से पंजाब का हर वर्ग बहुत दुःखी है। उन्होंने कहा कि मैं भगवंत मान और केजरीवाल से पूछने आया हूं कि हमारी माताएं और बहनें एक हजार रुपये मासिक भत्ते का इंतजार कर रही हैं कहाँ है वो भत्ता। आपके खनन से होने वाली 20,000 करोड़ सालाना आय का हिसाब कहां है? आपने केवल 125 करोड़ रुपए खजाने में जमा किए हैं, जो पिछली सरकारों से भी कम हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का पैसा पूरे देश में आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए खर्च किया जा रहा है, जिससे पंजाब का खजाना खाली हो रहा है।

                अमित शाह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। कोई हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांग रहा है, कोई उनके पैर छू रहा है तो कोई उनका ऑटोग्राफ मांग रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे 130 करोड़ भारतीयों के सम्मान में पूरी दुनिया में मोदी-मोदी के नारे सुनाई दे रहे हैं। मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने का काम किया है। आज दुनिया के सभी देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह के बिना कोई काम नहीं करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर देश में बड़े ही ध्यान से सुना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास की आंधी चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है।

मोदी सरकार ने गरीब लोगों को मुफ्त अनाज देने का काम किया और इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की। आम लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पूरे भारत में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई, जिसके तहत हर जरूरतमंद गरीब को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के किसानों के लिए ‘किसान सम्मान निधि’ सहित कई लाभकारी योजनाओं को देश में सफलतापूर्वक लागू किया है।

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11.78 करोड़ किसानों को सीधे उनके खातों में राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ लोगों को घर मुहैया करवाए गए हैं। गुरुद्वारों के लंगर पर जीएसटी हटा दिया गया है, जिसके तहत मोदी सरकार 300 करोड़ से ज्यादा का भुगतान खुद वहन करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन कर नानक नाम लेवा संगतों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया। 1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया। आज गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब से नशा और नशीले पदार्थों की तस्करी को खत्म करने के लिए अमृतसर साहिब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कार्यालय खोला जाएगा।

                अश्वनी शर्मा ने भारी गर्मी के बावजूद रैली में पहुँचे कार्यकर्ताओं और आम लोगों का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार श्री करतारपुर साहिब का लाँघा खोलने के लिए, सिख नरसंहार के दोषियों को दंडित करने, काली सूची को समाप्त करने, साहिबजादों के शहीदी दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाने के लिए समूह पंजाबीयों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि समूचे पंजाब में केंद्रीय मंत्री जनता के सामने केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान को समर्थन देने के लिए मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। इस संपर्क अभियान के तहत बीजेपी करीब 5 लाख परिवारों से सीधे संपर्क कर उनका समर्थन मांग रही है। इस अभियान के तहत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहिया रैली, जनसंपर्क सभा, ग्राम प्रवास, संवाद, गौरव यात्रा, मोदी मित्र मंडल जैसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मनप्रीत सिंह बादल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि जो देश भारतीयों को नफरत की नजर से देखते थे, अब हमारा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोगों का कर्तव्य है कि वे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करें। सुनील जाखड़ ने इस मौके पर कहा कि अब पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है। पंजाब में शांति नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को सीमावर्ती लोगों की सभी समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया और मांग की कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।

                इस मौके पर अमित शाह के साथ भाजपा के पंजाब प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलु, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, भाजपा पंजाब के सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह रैना, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बाघा, फतेहजंग सिंह बाजवा, राणा गुरमीत सोढ़ी, सुभाष बुराला, भाजपा नेता रणइंदर सिंह, बीबी जयइंद्र कौर, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और विधायक जंगी लाल महाजन, जनार्दन शर्मा, राजिंदर बिट्टा, राकेश ज्योति सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article ਸੀ.ਐਮ. ਦੀ ਯੋਗਸ਼ਾਲਾ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਦੇ ਬਦਲਵੇਂ ਰੂਟਾਂ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਜਾਰੀ ਸੀ.ਐਮ. ਦੀ ਯੋਗਸ਼ਾਲਾ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਦੇ ਬਦਲਵੇਂ ਰੂਟਾਂ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਜਾਰੀ
Next Article भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व खेती-किसानी तक किया अभूतपूर्व विकास: मेघवाल भाजपा सरकार ने 9 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा व खेती-किसानी तक किया अभूतपूर्व विकास: मेघवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?