चंडीगढ़, 18 मई : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पार्टी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद भाजपा पंजाब की प्रादेशिक कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें भाजपा के स्थाई सदस्यों, कार्यकारिणी सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गई है।
जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यकारिणी में पंजाब में रहने वाले सभी भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्यों, पंजाब में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, भाजपा के सांसद व विधायकों एवं पूर्व सांसदों व विधायकों, पंजाब में रहने वाले सभी राष्ट्रीय मोर्चा के पदाधिकरियों, पंजाब भाजपा के जिलों के प्रभारीयों व सह-प्रभारीयों को कार्यकारिणी सदस्यों को स्थान दिया गया है।
देखे लिस्ट










