By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश… देखे तस्वीरें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भाजपा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश… देखे तस्वीरें
Jalandhar

भाजपा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश… देखे तस्वीरें

Talk Hindustan
Last updated: 2023/05/07 at 8:01 AM
Talk Hindustan
Share
7 Min Read
भाजपा के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने उडाये विपक्षी दलों के होश… देखे तस्वीरें
SHARE

जालंधर के वोटर भाजपा को बड़ी लीड से बनाए विजयी, हम करेंगे हलके का चहुंमुखी विकास : कैप्टन अमरिंदर सिंह

जनता मोदी के देश व्यापी विकास के साथ पंजाब को जोड़ने का बना चुकी है मन : रूपाणी

रोड शो ने सुनिश्चित की बीजेपी प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत: अनुराग ठाकुर

रोड शो से जालंधर की जनता के लिए प्रचंड समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं का कोटि कोटि धन्यवाद : अश्वनी शर्मा

जालंधर,  : भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित भव्य रोड शो ने जिस तरह से शहर की जनता उमड़ कर आई, उससे ना केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए हैं।

इस भव्य रोड शो में जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा शामिल किए गए ढोल ताशों से जहां हर तरफ रोड शो की गूंज थी, वहीं रोड शो में शामिल रथ अलग ही आकर्षण पैदा कर रहा था। गिद्दा भंगड़ा ने लोगों में विशेष उमंग भर दी, तो महिला मोर्चा के सदस्यों के सिर पर सजी पगड़ियों के केसरी रंग से सारा शहर भगवामय हो गया।

इस रोड शो से भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो के रास्ते में जगह-जगह मंच सजे थे, जहां पर भाजपा नेताओं का और रोड शो में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया जा रहा था। रोड शो श्री राम चौक (कंपनी बाग) से शुरू हुआ, जो महर्षि वाल्मीकि चौक, अली मोहल्ला, पटेल चौक, साईं  दास स्कूल, महर्षि वाल्मीकि गेट, माई हीरां गेट, अड्डा टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, खिंगरा गेट से होता हुआ शहीद भगत सिंह चौक पहुँच कर संपन्न हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास करती है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करती है।उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी अटवाल को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा हम पूरे निर्वाचन क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के रोड शो में उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा सहित आम लोगों का भी हौसला बढ़ गया है। इस रोड शो ने विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पक्की है, बस घोषणा होनी बाकी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रोड शो की सफलता में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि इस रोड शो ने भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत सुनिश्चित कर दी है और अब जरूरत है कि हम विपक्ष के उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर जीत हासिल करें।

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि जालंधर के लोगों द्वारा रोड शो को दिए गए जबरदस्त समर्थन से सभी अभिभूत हैं और लोगों ने बता दिया है कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अटवाल को बड़ी लीड से विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने रोड शो की सफलता के लिए रोड शो में शामिल हुए लोगों और कार्यकर्ताओं कोटि कोटि धन्यवाद किया।

भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने इस अवसर पर जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता के सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड के परमिंदर सिंह ढींडसा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह प्रभारी नरेंद्र डॉ. नरेंदर सिंह रैना, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस, पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, बीबी जयिंदर कौर, राणा गुरमीत, सिंह सोढ़ी,

मनोरंजन कालिया, अविनाश रॉय खन्ना, जंगी लाल महाजन, के.डी. भंडारी, सुशील शर्मा, रणजीत सिंह पवार, पंकज ढींगरा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलु, प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा, जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, मोना जायसवाल, डॉ. राज कुमार वेरका, फतेह जंग सिंह बाजवा, आरपी सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, अजवीर शेरगिल, अशोक सरीन हिक्की आदि ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के हालात चल रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है, लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए, कांग्रेस के सांसद के कार्यकाल में और अब आप की सरकार के एक साल के कार्यकाल में पंजाब का विकास रुका पड़ा है। इन सब से मुक्ति पाने के लिए जालंधर से भाजपा का सांसद विजयी बनाएं और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएं, ताकि पंजाब में अमन शांति कायम हो, पंजाब भी भाजपा शासित राज्यों की तरह तरक्की कर सके। यहां पर इंडस्ट्री मजबूत हो सके, रोजगार बढ़ सके और पंजाब एक बार फिर से देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जालंधर और पंजाब की जनता ने कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी का कार्यकाल देख लिया है और लोग अब समझ चुके हैं कि पंजाब का भविष्य और तरक्की भारतीय जनता पार्टी के ही हाथ में है। इसलिए लोग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से पूरी तरह प्रभावित और आश्वस्त है और प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए तैयार है। इसलिए लोग भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अवश्य जिताएंगे, ताकि जालंधर शहर का कायाकल्प हो सके और आने वाले समय में पंजाब भी तरक्की की राह पर चल सके।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जालंधर में गरजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान – सुशील रिंकु के पक्ष में किया धुआँधार प्रचार जालंधर में गरजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान – सुशील रिंकु के पक्ष में किया धुआँधार प्रचार
Next Article हल्का शाहकोट से कांग्रेस व अकाली दल के नेता व अन्य समर्थकों ने थामा ‘आप’ का झाड़ू हल्का शाहकोट से कांग्रेस व अकाली दल के नेता व अन्य समर्थकों ने थामा ‘आप’ का झाड़ू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?