पंजाब में अकाली दल के दिग्गज नेता और पंजाब के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने चरणजीत सिंह अटवाल का जमकर स्वागत किया।
बेटे इंदर इकबाल की इच्छा का समर्थन देते हुए चरणजीत सिंह अटवाल ने अपनी पार्टी अकाली दल को अलविदा कह कर आज 5 मई को भगवा रंग में रंग गए। अटवाल ने शिअद मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया। अकाली दल के सीनियर नेता चरणजीत सिंह अटवाल लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे हैं। अटवाल परिवार ने आजादी के बाद से शिरोमणि अकाली दल के संग जुड़ी रही है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए इंदर इकबाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले जालंधर लोकसभा चुनाव में इंदर इकबाल अटवाल बहुत कम अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार से हारे थे। जबकि वह संतोख चौधरी को भारी मार्जिन से हराकर लोकसभा में पहुंचे थे।

