By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सीएम मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में हलका करतारपुर के विभिन्न इलाके में किया रोड शो, लोगों से की रिंकू को जिताने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > सीएम मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में हलका करतारपुर के विभिन्न इलाके में किया रोड शो, लोगों से की रिंकू को जिताने की अपील
Jalandhar

सीएम मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में हलका करतारपुर के विभिन्न इलाके में किया रोड शो, लोगों से की रिंकू को जिताने की अपील

Talk Hindustan
Last updated: 2023/05/03 at 8:12 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
सीएम मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में हलका करतारपुर के विभिन्न इलाके में किया रोड शो, लोगों से की रिंकू को जिताने की अपील
SHARE

जालंधर, 3 मई : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को हल्का करतारपुर के विभिन्न इलाके में रोड शो किया और लोगों से ‘आप’ उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने रोड शो की शुरुआत करतारपुर के जंडू सिंघा से की। यहां से उन्होंने मदारा होते हुए ढ़ोगरी तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कई जगहों पर लोगों को संबोधित किया और कहा कि आपने अकाली दल और कांग्रेस को 70 साल मौका दिया, लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया। हमें काम करने के लिए मात्र एक साल और दें। अगर आपको हमारा काम पसंद न आए तो 2024 में हमें वोट मत देना।

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पिछली सरकारें युवाओं को पांच साल में सिर्फ एक बार सरकारी नौकरी का मौका देती थी। अक्सर चुनाव से छः महीने पहले सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकाली जाती थी। हमने मात्र एक साल में ही तीन बार सरकारी नौकरियों की वैकेंसी निकाली और पंजाब के करीब 29000 नौजवानों को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर में भी लाखों नौकरियों के अवसर पैदा किए।

इसके अलावा हम पंजाब की आम जनता की सहूलियत और पैसों की बचत के लिए भी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। एक साल के भीतर हमने नौ टोल प्लाजा बंद किए। इससे आम जनता के पैसे बचेंगे। अब वे इस पैसे का इस्तेमाल अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।

आम जनता की सहूलियत और बिजली की बचत के लिए हमारी सरकार ने सरकारी कार्यालयों और स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 2:00 बजे तक कर दिया है। इस फैसले से पंजाब के सरकारी कार्यालयों का हर महीने 16 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजली बिल बचेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को अब अपने परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा।

पंजाब की आर्थिक स्थिति पर उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के वित्त मंत्री लगातार कहते रहते थे कि पंजाब का खजाना खाली है। हमने 13 महीने के भीतर एक बार भी ‘खजाना खाली है’ शब्द नहीं बोला एवं लोगों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाना पिछली सरकारों की लूट और भ्रष्टाचार के कारण खाली हुआ था। हमारी सरकार साफ नीयत और ईमानदारी से काम कर रही है इसलिए हमारी सरकार में अभी तक खजाना खाली होने की नौबत ही नहीं आई।

मुख्यमंत्री ने जालंधर के लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव से भाजपा और कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के जीतने से हमारा हौसला बढ़ेगा, जिसके बाद हम और मेहनत और लगन से पंजाब के विकास के लिए काम करेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीएम मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में हलका आदमपुर के विभिन्न इलाके में किया रोड शो सीएम मान ने ‘आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू के पक्ष में हलका आदमपुर के विभिन्न इलाके में किया रोड शो
Next Article ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਲਈ ਬੜਾ ਪਿੰਡ, ਰੁੜਕਾ ਕਲਾਂ ਅਤੇ ਫਿਲੌਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀਆਂ ਚੋਣ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਲਈ ਬੜਾ ਪਿੰਡ, ਰੁੜਕਾ ਕਲਾਂ ਅਤੇ ਫਿਲੌਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀਆਂ ਚੋਣ ਮੀਟਿੰਗਾਂ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?