By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को दिया समर्थन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को दिया समर्थन
PunjabPolitics

सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को दिया समर्थन

Talk Hindustan
Last updated: 2023/04/30 at 9:34 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
सिमरजीत सिंह बैंस की लोक इंसाफ पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को दिया समर्थन
SHARE

जालंधर 30 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी को अपने उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार अभियान को उस समय जबरदस्त सफलता मिली जब लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने ना केवल उपचुनाव के लिए भाजपा को खुला समर्थन दिया बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे दिया। इस मौके पर भाजपा के पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व मंत्री डॉक्टर राजकुमार वेरका, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, गुरदेव देबी,गेजा राम और प्रदेश मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा मौजूद थे।

इस दौरान सिमरजीत सिंह बैंस ने भाजपा के समक्ष तीन प्रमुख सुझाव भी रखे और स्पष्ट किया कि यह केवल सुझाव है कोई शर्त नहीं है। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार खोला जाना चाहिए। इससे दोनों देशों को लाभ होगा। वहां की जनता अन्न के दाने दाने को मोहताज हैं भारत में गेहूं को चूहे खा रहे हैं। इससे इंसानियत के तौर पर भी उनकी मदद होगी। दूसरा सुझाव उन्होंने दलितों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को सही तरीके से लागू करवाने का दिया। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में इसे सही ढंग से लागू नहीं किया जा रहा जिससे इंटेलिजेंट दलित विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार ऐसा सिस्टम लागू करें जिससे स्कॉलरशिप के पैसे सीधे विद्यार्थी के खाते में जाएं ताकि वह अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगा सके। उनका तीसरा सुझाव था किसानों को फसल विभिन्नतामें लाया जाए क्योंकि धान ने पंजाब के पानी को डार्क जोन में ला दिया है। साल 1964 से पहले खसखस की खेती हुआ करती थी उसे फिर से शुरू करवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने पंजाब से नशा समाप्त करने की बात भी कही ताकि युवाओं का भविष्य ठीक हो सके। उन्होंने इन विषयों पर गहरी चिंता व्यक्त की।

सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि वे अपना समर्थन केवल इसलिए भाजपा को दे रहे हैं क्योंकि यही एक पार्टी है जो जिसमें व्यक्ति विशेष या परिवार विशेष का कब्जा नहीं है। इस में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बढ़िया मौका मिलता है और इसके कई उदाहरण भी हैं। उन्होंने कहा कि जब रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति के लिए नामित किया गया तब उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने भाजपा ने संपर्क भी नहीं किया था इसके बावजूद उन्होंने रामनाथ कोविंद  के पक्ष में मतदान किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों और पंजाब के प्रति बहुत ही उदार रवैया रखते हैं। इसका उदाहरण उसने तब मिला जब कोलकाता के पेट्रोल पंप पर उन्होंने वीर बाल दिवस का बड़ा पोस्टर देखा था। तब उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से जब जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि पहले हमें वीर बालकों की शहादत के बारे में नहीं पता था मगर जब वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा प्रधानमंत्री ने की। तब उन्हें इस बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की और विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। इसीलिए वह अपना समर्थन भाजपा को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को जिताने में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे और उनकी पूरी टीम दिन रात एक करेगी।

जब सिमरजीत सिंह बैंस से पूछा गया कि क्या लोक इंसाफ पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन करेगी और वह भाजपा में कब शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने केवल इतना ही कहा कि समझदार को इशारा काफी है। इस मौके पर विजय रुपाणी ने लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस और उनकी पूरी टीम का स्वागत किया और कहा कि उनके भाजपा को समर्थन देने से भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत होगी और इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत सुनिश्चित हो गई है ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जालंधर के विभिन्न इलाकों में किया रोड शो आप’ उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जालंधर के विभिन्न इलाकों में किया रोड शो
Next Article ਖੋਜੇਵਾਲ ਚਰਚ ਵਿਖੇ ਚੰਗਿਆਈ ਅਤੇ ਛੁਟਕਾਰਾ ਸਭਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 7 ਮਈ ਨੂੰ ਖੋਜੇਵਾਲ ਚਰਚ ਵਿਖੇ ਚੰਗਿਆਈ ਅਤੇ ਛੁਟਕਾਰਾ ਸਭਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 7 ਮਈ ਨੂੰ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?