By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली सरंक्षक सरदार परकाश सिंह बादल को हर वर्ग के हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Politics > पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली सरंक्षक सरदार परकाश सिंह बादल को हर वर्ग के हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी
PoliticsPunjab

पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली सरंक्षक सरदार परकाश सिंह बादल को हर वर्ग के हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी

Talk Hindustan
Last updated: 2023/04/26 at 8:06 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली सरंक्षक सरदार परकाश सिंह बादल को हर वर्ग के हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के राज्यपाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य व्यक्तियों ने अकाली नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

अपने प्रिय नेता की अंतिम झलक पाने के लिए चंडीगढ़ से मुक्तसर तथा बादल गांव तक सड़कों पर सैंकड़ों लोग खड़े रहे

चंडीगढ़/26अप्रैल: शिरोमणी अकाली दल परिवार सहित सभी क्षेत्रों के हजारों लोग आज यहां पार्टी मुख्यालय में हमारे समय के सबसे बड़े नेताओं में से एक-पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली दल के संरक्षक सरदार परकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देनेे के लिए आए। सरदार बादल के पार्थिव शरीर को यहां से मुक्तसर जिले में अकाली दल के संरक्षक के पैतृक गांव बादल ले जा रही एंबुलेंस पर सैंकड़ों लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां और फूलों की बारिश की।

Contents
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के राज्यपाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य व्यक्तियों ने अकाली नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कीअपने प्रिय नेता की अंतिम झलक पाने के लिए चंडीगढ़ से मुक्तसर तथा बादल गांव तक सड़कों पर सैंकड़ों लोग खड़े रहे

पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर को आज सुबह अकाली दल के मुख्यालय में लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गणमान्य लोगों ने पंजाब और पंजाबियत के लिए सर्वक्षेष्ठ काम करने के लिए जाने जाने वाले व्यक्ति कों अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने दिंवगत नेता को श्रद्धांजलि दी और अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और बादल परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की।

पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम सम्मान देने वालों में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, इनेलों सुप्रीमों ओम प्रकाश चैटाला, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भटटल, और चरनजीत सिंह चन्नी भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा पंजाब अध्यक्ष शामिल थे। अश्विनी शर्मा, वित्तमंत्री हरपाल चीमा,

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, परनीत कौर और सुनील जाखड़ शामिल हुए। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के अलावा बसपा के वरिष्ठ नेताओं अवतार सिंह करीमपुरी और जसबीर सिंह गढ़ी भी शामिल हुए। इस अवसर पर बादल परिवार के सदस्य मनप्रीत बादल, परनीत कौर , आदेश प्रताप सिंह कैरों और बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर एक संदेश में पांच के मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और किसानों और कमजोर वर्गों की भलाई के लिए उनके योगदान के बारे में उल्लेख किया।

सभी क्षेत्रों के लोग बेहद भावुक हो गए, जिनमें अफसरशाही, पेशेवरों और दिग्गजों सहित सभी लोगों ने मधुर कीर्तन के बीच अकाली पितामह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद ‘अरदास’ की गई। इसके बाद जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाली और ‘पंथ ते पंजाब दा राखा सरदार परकाश सिंह बादल अमर रहे’ के नारों के बीच सरदार बादल के पार्थिव शरीर को एक बिस्तर से सजी एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया गया। अकाली दल के अध्यक्ष सामने की सीट पर बैठे तथा पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश के बीच गाड़ी चला रहे थे।

पूरे रास्ते महिलाएं , नौजवान और बुजुर्ग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए कई स्टाॅप पर सैंकड़ों की संख्या में खड़े थे। लोकप्रिय गीत की पंक्तियां- ‘कदे कदे पैदा हुंदा बादल वरगा इंसान ’यह गीत हर इंसान की जुबान पर था और कई लोगां ने एक स्वर में गा रहे थे। यहां तक कि उनके पार्थिव शरीर को फूलों से ले जा रही एम्बुलेंस पर भी फूलों की बारिश की। अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल सड़कों पर खड़े लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते पंजाब में कल सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
Next Article पंच-सरपंच/लंबरदार, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों आम आदमी पार्टी के समर्थन में उतरे पंच-सरपंच/लंबरदार, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों आम आदमी पार्टी के समर्थन में उतरे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?