By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन।
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन।
Jalandhar

भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन।

Talk Hindustan
Last updated: 2023/04/18 at 8:32 PM
Talk Hindustan
Share
8 Min Read
भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन।
SHARE

जालंधर: 18 अप्रैल : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकाब्ल सिंह अटवाल द्वारा आज अपना नामांकन दाखिल किया। अपना नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल के पक्ष में भाजपा द्वारा गांधी वनिता आश्रम पुड्डा ग्राउंड, कपूरथला रोड पर एक विशाल चुनावी रैली का आयोजन जालंधर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया,

जिसमें भाजपा पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस रैली में पहुँचने के लिए आम जनता सहित भारी संख्या में ट्रेक्टरो पर चढ़ कर किसान तथा महिलाएं भी शामिल हुई, जिससे कई किलोमीटर तक जाम लग गया। इस रैली में हज़ारो लोगो ने एकत्रित होकर भाजपा प्रत्याशी रिंकु अटवाल के हक मे हुंकार भरी। युवाओं ने भी भाजपा प्रत्याशी अटवाल के पक्ष मे समर्थन दिखाया और नामांकन भरने के दौरान एक काफिले के रूप में भाजपा लीडरशिप की अगुवाई की।

अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में पंजाब की भगवंत मान सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के झूठे वादों की सच्चाई जनता शुरूआती तीन महीनों में जान गई थी। यही कारण रहा कि संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट पर ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा कर भगवंत मान को इसका जवाब दे दिया और अब जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी जनता इनको एक बार फिर से हरा कर आम आदमी पार्टी को अपना जवाब देगी। एक साल बाद आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य की जनता आप सरकार से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती हैं

आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पूर्व पंजाब की जनता से ढेरों वादे किए थे, लेकिन अभी तक पूरे नहीं किए। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है, रोजाना कहीं हत्याएं, डकैतियाँ, फिरौती, लूटपाट आदि की घटनाएँ घटित हो रही हैं और सरकार व् प्रशासन इन पर नकेल डालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। पंजाब में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। ऐसे में राज्य में निवेश कहां से आएगा और रोजगार के मौके कैसे पैदा होंगे? इसका कारण यह है कि लोग अब भाजपा के शासन वाले गुजरात, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश व हरियाणा जैसे राज्यों में की गई तरक्की के नए मुकाम देख रहे हैं

और उन्हें पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही अब पंजाब का भविष्य है और पंजाब के बिगड़े हालात भी भाजपा के जरिए ही सुधर सकते हैं। लिहाजा लोग अब भाजपा को पंजाब में लाने का मन बना चुके हैं और इसकी शुरूआत जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में होगी और भाजपा बड़े अंतर के साथ यह सीट जीतेगी। जनता भारतीय जनता पार्टी को विकल्प की नजरों से देख रही है और अब कि बार जालंधर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बना कर लोकसभा में भेजेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव की पंजाब में चुनावी जीत का आगाज़ करेगी।

 

परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगी और भाजपा का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है, क्यूंकि जनता अब भाजपा को पंजाब की सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। अब जालंधर की जनता को लग रहा है कि यदि भाजपा का सांसद इस सीट से विजयी होता है तो वह जालंधर का विकास करवाने के लिए केंद्र सरकार से अच्छा तालमेल बिठा कसर जालंधर का विकास करवा सकता है। क्यूंकि पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार ने पिछले एक वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजे गए फंड का जालंधर के विकास के लिए इस्तेमाल नहीं किया और आज जालंधर की हालत दयनीय बन चुकी है।

सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में ने कहा कि आम आमी पार्टी के पास पंजाब में 92 विधयाक हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी संगरूर लोकसभा की सीट हार जाना मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी के लिए बहुत ही शर्म की बात है। आम आदमी पार्टी को जालंधर में चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा तक नहीं मिला। आम आदमी पार्टी को क्यूँ एक कांग्रेसी को अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा और वो भी चुनाव हारा हुआ? जनता सब कुछ देख और समझ रही है। भाजपा निश्चित तौर पर जमीनी तौर पर बहुत मजबूत है और पार्टी में ब्लाक स्तर से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ता और बड़े से बड़े नेता की डयूटी इस चुनाव में लगाई है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ रणनीति बनाकर यह चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल इस चुनाव में जनता के समर्थन से प्रचंड बहुमत प्राप्त कर विजय हासिल करे नया इतिहास रचेंगें।

हंस राज हंस ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में देश नितप्रति नए इतिहास लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व के प्रतिशील देशों को पछाड़ कर विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्व्था वाला देश बन गया है और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने के करीब है। हंस राज हंस ने जालंधर की जनता से इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट करके उन्हें विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की।

इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने अपने संबोधन में आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में समूचे देश में विकास की धारा बह रही है और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ घर घर पहुँच रहा है। अटवाल ने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह अपने जिले की जनता की आवाज़ लोकसभा में बुलंद करेंगें तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में जो विकास देश के अन्य राज्यों के जिलों में करवाया जा रहा है, वैसे ही जालंधर में भी विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए पहले भी तत्पर रहते थे और अब भी वैसे ही उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर नजर आएंगे।

इस विशाल रैली सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा, विनोद चावड़ा, हंस राज हंस, अविनाश राय खन्ना, श्वेत मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, बिक्रमजीत सिंह व मोना जयसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, बीबी जयइंद्र कौर, फतेहजंग सिंह बाजवा, राकेश राठौर, मनप्रीत बादल, डॉ. सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, जयवीर शेरगिल आदि सहित प्रदेश व जिला लीडरशिप भी उपस्थित थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article देह व्यापार में रंगे हाथ पकड़ी गई डायरेक्टर-एक्ट्रेस Aarti Mittal, पुलिस ने कब्जे से छुड़वाई 2 मॉडल्स देह व्यापार में रंगे हाथ पकड़ी गई डायरेक्टर-एक्ट्रेस Aarti Mittal, पुलिस ने कब्जे से छुड़वाई 2 मॉडल्स
Next Article वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति,अहम मुद्दों पर की चर्चा वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति,अहम मुद्दों पर की चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?