बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है। राज्य के बलरामपुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार देवरिया जिले का रहने वाला है।
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ पर हुआ है

