By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: बरसट ने उपचुनाव से पहले जालंधर के सभी विधायकों, स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > बरसट ने उपचुनाव से पहले जालंधर के सभी विधायकों, स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Jalandhar

बरसट ने उपचुनाव से पहले जालंधर के सभी विधायकों, स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Talk Hindustan
Last updated: 2023/04/04 at 5:23 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
बरसट ने उपचुनाव से पहले जालंधर के सभी विधायकों, स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
SHARE
जालंधर उपचुनाव की जीत 2024 के आम चुनाव में “आप” की जीत की आधारशिला होगी: हरचंद सिंह बरसट

जालंधर, 4 अप्रैल: “आप” पंजाब महासचिव और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर उपचुनाव लड़ने और जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव की जीत 2024 के आम चुनावों में आप की बड़ी जीत की आधारशिला होगी।

बरसट के अनुसार पार्टी की जनहितैषी नीतियों और मान सरकार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत “आप” पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगी। जालंधर उपचुनाव में जीत इसकी शुरुआत होगी। यह बयान उन्होंने जालंधर के विधायकों,पार्टी के स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में कही। बैठक में चुनावी अभियान की रणनीति पर भी चर्चा की।

आप महासचिव हरचंद सिंह बरसट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राजविंदर कौर थियाड़ा सचिव पंजाब, विधायक बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक इंद्रजीत कौर मान, विधायक हरदीप सिंह मुंडिया, विधायक तरुणप्रीत सिंह सोद, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल, विधायक दिनेश चड्ढा, अमनदीप सिंह मोही चेयरमैन, सरबजीत सिंह जिला अध्यक्ष ग्रामीण, मंगल सिंह लोकसभा प्रभारी, अमृतपाल सिंह जिला अध्यक्ष (शहरी), सरबजीत सिंह जिला अध्यक्ष (ग्रामीण), सुरिंदर सिंह सोढ़ी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जालंधर कैंट,जीत लाल भट्टी निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, प्रधान प्रेम कुमार निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, दिनेश ढल निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, रतन सिंह कक्कड़कला निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, सुरिंदर सिंह सोढ़ी और आत्म प्रकाश बबलू, मलविंदर सिंह लक्की भी मौजूद थे।

बैठक के बाद मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट राजविंदर कौर थियारा (सचिव) और सुरिंदर सिंह सोढ़ी (हलका प्रभारी जालंधर कैंट) के साथ जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के जमशेर गांव में फसल के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। राजविंदर कौर थियाड़ा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान से पूरी तरह वाकिफ हैं। उन्हें समय पर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत मान सरकार किसान हितैषी सरकार है और संकट की इस घड़ी में पंजाब के किसान अकेले नहीं हैं। सरकार उनके साथ है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article नकोदर के गांवों की पंचायतों ने आम आदमी पार्टी को दिया समर्थन नकोदर के गांवों की पंचायतों ने आम आदमी पार्टी को दिया समर्थन
Next Article पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले ASI ने की खुदकुशी पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले ASI ने की खुदकुशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?