जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले जिले में राजनीति हलचल तेज हो गई है। रिटायर्ड पुलिस अफसर राजेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चंडीगढ़ में राजेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करवाया है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, हंस राज हंस, मनोरंजन कालिया भी मौजूद थे।
बता दें कि राजेंद्र सिंह एसपी रैंक से रिटायर हुए हैं और जालंधर में बतौर डीसीपी भी रह चुके हैं। इससे पहले जालंधर की सियासत में डीसीपी रहे बलकार सिंह आम आदमी पार्टी की टिकट से करतारपुर से विधायक बन चुके हैं और अब इस बार राजेंद्र सिंह ने लोकसभा उपचुनाव से तुरंत पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है।
आशंका जताई जा रही है कि वह आने वाले दिनों में भाजपा के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। राजेंद्र सिंह ने भाजपा ज्वाइन करते ही कहा कि मैं आप का हो गया, पार्टी जो जिम्मेवारी लगाएगी उसे अच्छी तरह से निभायेंगे।

