कपूरथला (गौरव मढ़िया) कपूरथला में शिरोमणि अकाली दल नेता अवि राजपूत की ओर से शहर की समस्याओं, मांगों व सरकार की ओर से जनता से किए वायदों को पूरा करवाने के लिए प्राचीन शिव मंदिर पुरानी कचहरी के समक्ष पंजाब सरकार व नगर निगम के खिलाफ धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया।
उपरांत पंजाब सरकार व नगर निगम का पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की गई। इस के बाद पंजाब सरकार का पुतला भी जलाया गया ।
अवि राजपूत ने कहा कि एसडीएम के पास जनता की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है।जबकि देखा जाए तो वह अन्य समागमों में लगातार पहुंच रहे है। राजपूत ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में बदलाव लाने को लेकर सत्ता में आई है। मगर एक साल से अधिक समय आप सरकार को सत्ता में आए हो गए है।

अभी तक पंजाब में कोई भी बदलाव नजर नहीं आया है। न तो पंजाब से नशा खत्म हुआ है और न ही भ्रष्टाचार। बल्कि पंजाब के हालत पहले से कहीं अधिक बिगड़ चुके है। कानून व्यवस्था की रोजाना धज्जियां उड़ रही है। सरेआम कत्ल,लूटपाट,चोरी,मारपीट आदि की घटनाएं हो रही है।वहीं सरकार का दावा था कि किसी भी गरीब व्यक्ति को सरकारी कार्यालयों में काम करवाने दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
मगर हालात इससे उल्ट है। लोगों को कई कई घंटों इंतजार करने व चक्कर लगाने के बावजूद उनके काम नहीं हो रही है। बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है। सबंधित विभागों के अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कपूरथला में पिछले करीब 6-7 माह पहले 28 लाख रुपए की लागत से लगाई गई ट्रैफिक लाइटों की जांच करवाई जाए।

नगर निगम कपूरथला में भर्ती किए जाने वाले 175 मुलाजिमों की भर्ती जल्द की जाए। कपूरथला हलके के बेरोजगार नौजवानों को योग्यता अनुसार नौकरियां दी जाए। कच्चे मुलाजिमों को पहल के आधार पर पक्का किया जाए।
कपूरथला में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग को जल्द पूरा किया जाए। सरकार अपने वायदें मुताबिक महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देना यकीनी बनाए। पंजाब में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। ताकि पंजाब की जनता की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा किसानों की बारिश कारण बर्बाद हुई फसलों की जल्द गिरदावरी करवा कर सरकार उन्हें बनता मुआवजा दें। ताकि उनका आर्थिक नुक्सान होने से बचाव हो सके।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, मनजीत काला, कुलदीप धीर, सुमित कपूर, धीरज नैय्यर, तजिंदर लवली, राजेश, राजा, लखबीर, अमित अरोड़ा, गौरव पंडित, उदय, रोबिन, जिंदा, रुबल धीर, अजय, मंगा, दीपक, धीरा देसल, राकेश, मनी, लाडी के अलावा भारी संख्या में नौजवान मौजूद थे।

