राघव चढ़ा ने राजीव भगत को आप जॉइन करवाई और शीतल के खास राजू राठौड़ सोनू फिरोज़पुरिया भी भाजपा मे शामिल
वेस्ट विधानसभा मे क़ानून व्यवस्था चरमराई व गुंडागर्दी नशाखोरी भ्रष्टाचार का बोलबाला-महिंद्र भगत
किसी भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक पर झूठा मुकदमा व पुलिस की धक्केशाही बर्दाश्त नही होगी-अशोक सरीन हिक्की
जालंधर 23 मार्च : आम आदमी पार्टी ने नेताओ व नितियो से परेशान होकर जालंधर वेस्ट विधानसभा के लोगो समेत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थकों मे भाजपा जॉइन करने की रफ्तार तेज होती जा रही है।इसी कड़ी मे आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजीव भगत जिनको पंजाब आम आदमी पार्टी के इंचार्ज राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी जॉइन करवाई थी और जिनको विधायक शीतल अंगुरल ने कॉल करके झूठे पर्चे दर्ज करवाने की धमकी दी थी उनके साथ चुनावों मे विधायक शीतल अंगुराल के साथी सहयोगी रहे राजू राठौड़,सोनू फिरोजपूरिया,इकबाल सिंह करनैल सिंह,जय प्रकाश समेत इन लोगो ने भाजपा मंडल 10 के प्रधान मनीष बल की अध्यक्षता मे महिंद्र भगत व वेस्ट भाजपा प्रभारी जिला मंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) के नेतृत्व मे भाजपा जॉइन कर ली है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए राजीव भगत ने मीडिया को राघव चड्ढा द्वारा उनको आम आदमी पार्टी जॉइन करवाने की फ़ोटो जारी कर बोला की इलाक़ा विधायक की आम लोगो से की जा रही धक्केशाही व इलाक़े मे बढ़ रही अपराधिक घटनाओं से परेशान होकर भाजपा जॉइन कर रहा हू।क्यूकी भाजपा ही एक मात्र विकल्प है जो इस गुंडागर्दी पर नकेल कस लोगो की सुरक्षा सुविधा को यक़ीनी बना सकती है।

इस अवसर पर महिंद्र भगत ने इन सभी लोगो का भाजपा मे शामिल होने पर स्वागत कर बोला वेस्ट विधानसभा मे क़ानून व्यवस्था चरमराई व गुंडागर्दी नशाखोरी भ्रष्टाचार का बोलबाला है।जिसके चलते लोग बेहद परेशान है।इतना ही नही ग़रीब आदमी को अपना दो मरले का छोटा घर बनाने के लिये नगर निगम के अलावा ग़ैर-सरकारी पर्ची कटवानी पढ़ रही है।जिसके खिलाफ भाजपा बहत विरोध जलद प्रदर्शन करेगी।
इस मौके पर भाजपा वेस्ट के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने बोला की देश मे क़ानून का राज चलता नाकी जंगल राज भाजपा स्वच्छ छवि,अनुशासन,स्वच्छ प्रशासन देकर देश पर राज करने वाली सबसे बढ़ी पार्टी है उसके कार्यकर्ताओ को पंजाब मे ड्राया धमकाया नही जा सकता ।इसलिए किसी भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा समर्थक पर झूठा मुकदमा व पुलिस की धक्केशाही बर्दाश्त नही होगी।इसलिए बहुत जल्द जालंधर पुलिस कमिश्नर व डी.जी.पी पंजाब को जालंधर वेस्ट मे चल रही ढक्केशाही कि जानकारी भाजपा नेता मिलकर देगे।

