By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: पंजाब में ठेकों के अलावा दुकानों पर भी मिलेगी शराब, खुलेंगी 77 शॉप, फैसला एक अप्रैल से लागू
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > पंजाब में ठेकों के अलावा दुकानों पर भी मिलेगी शराब, खुलेंगी 77 शॉप, फैसला एक अप्रैल से लागू
Punjab

पंजाब में ठेकों के अलावा दुकानों पर भी मिलेगी शराब, खुलेंगी 77 शॉप, फैसला एक अप्रैल से लागू

Talk Hindustan
Last updated: 2023/03/16 at 6:26 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
पंजाब में ठेकों के अलावा दुकानों पर भी मिलेगी शराब, खुलेंगी 77 शॉप, फैसला एक अप्रैल से लागू
SHARE

पंजाब सरकार ठेकों से अलग शहर में शराब की दुकानें खोलने की तैयारी में है। लोग ठेकों पर जाने के बजाय इन दुकानों से ही शराब खरीद सकेंगे। एक अप्रैल से इन दुकानों पर भी शराब और बीयर उपलब्ध होगी। नई आबकारी नीति के तहत यह फैसला उन लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो शराब के ठेकों पर जाने से गुरेज करते हैं। पहले चरण में राज्य के विभिन्न शहरों में 77 दुकानें खोली जाएंगी।

आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार एक अप्रैल से शहरों में बीयर और शराब की 77 दुकानें खोलने जा रही है। ठेकों तक नहीं जाने के इच्छुक लोगों को अब शहर के बाजार में ही शराब मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है

राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए 8 मार्च को कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी गई है। नई नीति में छोटे शराब कारोबारियों को एल-2 लाइसेंस प्रदान करने का फैसला लेने के साथ ही बीयर बार, हार्ड बार, क्लब और माइक्रो ब्रेवरीज में बेची जाने वाली शराब और बीयर पर लागू वैट की दर घटाकर 10 फीसदी करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति के जरिये नए वित्त वर्ष में 1004 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 9754 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है।

चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के बड़े शहरों में खोली जाने वाली शराब की ‘खास’ दुकानें किसी बड़े शोरूम से कम नहीं होंगी। ग्राहक इन दुकानों में सजाए गए रैक से अपनी पसंदीदा शराब या बीयर खुद उठाएंगे और काउंटर पर जाकर भुगतान करेंगे। खरीदा गया सामान ज्यादा है तो दुकान के सर्विस ब्वाय उनकी गाड़ी में सामान रखने की सेवा भी उपलब्ध कराएंगे।

वहीं, शराब के ठेकों की जो पहचान पहले थी, वही आज भी है। पूरी दुकान के काउंटर पर ही लोहे का जाल लगा होता है, जिसमें बनाए गए दो तीन होल के सामने शराब बेचने वालों को होल्स के जरिए आप पैसे दें और उसी होल्स के जरिए बोतल आपको मिल जाएगी। इस दौरान दाम या शराब की क्वालिटी को लेकर कहासुनी हो गई तो गाली-गलौच हो जाना ठेकों पर आम बात है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब के 700 स्टूडेंट्स को डिपोर्ट करने की तैयारी में कनाडा, जालंधर के इस ट्रैवल एजेंट पर लगे संगीन आरोप पंजाब के 700 स्टूडेंट्स को डिपोर्ट करने की तैयारी में कनाडा, जालंधर के इस ट्रैवल एजेंट पर लगे संगीन आरोप
Next Article ਚੌਧਰੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਦੀ ਗੌਰਵਮਈ ਵਿਰਾਸਤ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਵਾਂਗੀ: ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਚੌਧਰੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਦੀ ਗੌਰਵਮਈ ਵਿਰਾਸਤ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਵਾਂਗੀ: ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?