By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: अंपायर ने दिया आउट तो जंग का मैदान बना स्टेडियम, दोनों टीमों में जमकर मारपीट, पांच खिलाड़ी घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Punjab > अंपायर ने दिया आउट तो जंग का मैदान बना स्टेडियम, दोनों टीमों में जमकर मारपीट, पांच खिलाड़ी घायल
Punjab

अंपायर ने दिया आउट तो जंग का मैदान बना स्टेडियम, दोनों टीमों में जमकर मारपीट, पांच खिलाड़ी घायल

Talk Hindustan
Last updated: 2023/03/11 at 8:53 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
अंपायर ने दिया आउट तो जंग का मैदान बना स्टेडियम, दोनों टीमों में जमकर मारपीट, पांच खिलाड़ी घायल
SHARE

पंजाब के लुधियाना जिले के जमालपुर इलाके में क्रिकेट ग्राउंड जंग के मैदान में बदल गया। अंपायर के एक फैसले के बाद युवक आपस में बहस करने लगे। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर हमला करने लगे और बैट व विकेट से पीटने लगे। इस मारपीट में पांच युवक घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान जमालपुर इलाके में रहने वाले गंगू, पिंटू, सोनू, सिंटू और मोनू के रूप में हुई है। सिंटू और पिंटू की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि अंपायर के एक युवक को आउट देने के बाद मामला गरमा गया। अंपायर ने तो युवक को आउट दे दिया लेकिन बैटिंग कर रहा युवक खुद को नॉट आउट बताता रहा। गेंदबाजी कर रहे युवक ने खेलने से मना किया तो बैटिंग टीम ने उस पर हमला कर दिया। थाना जमालपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कुछ युवक जमालपुर इलाके में स्थित एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। अंपायरिंग कर रहे युवक ने बल्लेबाज को आउट दे दिया लेकिन बैटिंग कर रहा युवक खुद को नॉट आउट बताने लगा। इसी दौरान बॉलिंग कर रहा युवक मैच बीच में ही छोड़ कर चला गया और कहने लगा कि अब आगे का खेल नहीं हो सकता।

जब सभी लोग घर जाने लगे तो बैटिंग टीम के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उन्होंने युवकों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जब वहां मौजूद लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।

घायल गंगू की पत्नी चांदनी ने बताया कि उसके पति को मैच खेलते वक्त कुछ युवकों ने घायल कर दिया। घायल सिंटू अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को फोन किया तो काफी समय तक नहीं आई। थाना जमालपुर के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से उनके पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी कमिशनर ने नियमो की पालना न करने पर 263 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और आईईएलटीएस केंद्रों के लाइसेंस रद्द किए डिप्टी कमिशनर ने नियमो की पालना न करने पर 263 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और आईईएलटीएस केंद्रों के लाइसेंस रद्द किए
Next Article हिमाचल के 30 हजार राशनकार्ड सदस्यों की डबल एंट्री, रिपोर्ट में खुलासा हिमाचल के 30 हजार राशनकार्ड सदस्यों की डबल एंट्री, रिपोर्ट में खुलासा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?