कपूरथला( गौरव मढ़िया)के.डी फिटनैस स्टूडियो द्वारा डांस प्रतियोगिता 2 का आयोजन 2 अप्रैल रविवार को विरसा विहार कपूरथला में होगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए के.डी फिटनैस स्टूडियो के संचालक पवन जैक्सन ने बताया
कि प्रतियोगिता में सोलो डांस 5 से 10 वर्ष, डियूट डांस 10 से 17 वर्ष और ग्रुप डांस 17 या 17 से अधिक वर्ष के प्रतिभागी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता दौरान विजेता को 10,000 रुपए की नगद राशि व ट्राफी देकर सम्मान किया जाएगा।
पवन ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह पैदा करती है इसलिए अपने बच्चों को खेल-कूद व डांस जैसी गतिविधियों में आवश्य भाग दिलाए।

