डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर की मुश्किले एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम पर श्री गुरु रविदास महाराज जी के बारे में गलत इतिहास बताने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने पतारा थाने में राम रहीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला 7 मार्च को दर्ज हुआ है।
बताया जा रहा है कि जब वह पैरोल पर बाहर आए थे तो उनके द्वारा किए गए समागमों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके द्वारा समागमों में श्री गुरु रविदास व भगत कबीर जी के बारे में गलत इतिहास बताया गया है।
इस बात को लेकर भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि कुछ दिन पहले बाबा राम रहीम ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड की थी जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज और सतगुरु कबीर महाराज जी के बारे गलत टिप्पणियां की थी। जिसको लेकर श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के पंजाब प्रधान जस्सी तलहन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस के आधार पर आज थाना पतारा में बाबा राम रहीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के प्रधान जस्सी तल्हण ने बताया कि 5 फरवरी को सिरसा में हुए सत्संग में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम ने कबीरदास और श्री गुरु रविदास महाराज जी के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी
जब सत्संग की वीडियो वायरल हुई तो उन्होंने कई कानूनी सलाहकारों को दिखाया जिन्होंने कहा कि यह तो साफ तौर पर भावनाएं आहत करने का मामला है। जिसके बाद उन्होंने जालंधर के थाना पतारा में इसकी शिकायत की। जांच के बाद जालंधर देहात के थाना पतारा में मामला दर्ज हुआ है।

