By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की शराब निति के विरुद्ध जालंधर में डीसी कार्यालय के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Topics > आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की शराब निति के विरुद्ध जालंधर में डीसी कार्यालय के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन
Topics

आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की शराब निति के विरुद्ध जालंधर में डीसी कार्यालय के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Talk Hindustan
Last updated: 2023/03/03 at 4:45 PM
Talk Hindustan
Share
6 Min Read
आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की शराब निति के विरुद्ध जालंधर में डीसी कार्यालय के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन
SHARE

पंजाब की शराब व आबकारी नीति की भी करवाई जाए सीबीआई जांच–सुशील शर्मा

सैकड़ों भाजपाईयों ने जिलाधीश के कार्यालय के समक्ष पंजाब सरकार के विरूद्ध किया प्रचण्ड प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की शराब निति के विरुद्ध भाजपा ने सीबीआई जांच कराने हेतु जिलाधीश को सौंपा मांगपत्र

जालंधर 3 मार्च : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर चलाई जा रही शराब नीति की सीबीआई जाँच करवाए जाने की मांग को लेकर पंजाब में डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के समक्ष धरने-प्रदर्शन कर जांच की मांग करते हुए पंजाब सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की गई।

Contents
पंजाब की शराब व आबकारी नीति की भी करवाई जाए सीबीआई जांच–सुशील शर्मासैकड़ों भाजपाईयों ने जिलाधीश के कार्यालय के समक्ष पंजाब सरकार के विरूद्ध किया प्रचण्ड प्रदर्शनआम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की शराब निति के विरुद्ध भाजपा ने सीबीआई जांच कराने हेतु जिलाधीश को सौंपा मांगपत्र

इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डी सी ऑफिस के समक्ष इकट्ठा होकर भगवंत मान सरकार की शराब नीति की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधीश जालंधर को अपना मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

राजेश बाघा ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार सहित पंजाब की भगवंत मान सरकार में भी भ्रष्टचार कूट-कूट कर भरा है। जैसे दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार मामलों में सलाखों के पीछे जा चुके हैं, वैसा ही भगवंत मान सरकार के भी कैबिनेट मंत्री व विधायक सलाखों के पीछे पहुचे हुए हैं और अभी ना जाने और किन-किन की बारी है?

सुशील शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार जो नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई है। यह आबकारी नीति दिल्ली की आबकारी नीति की तर्ज पर बनाई गई है। दिल्ली की आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई नेता और अधिकारी पाँच महीने की सीबीआई जांच के बाद आज जेल में हैं।

यहां तक कि आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम इस चार्जशीट में है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया औऱ पूर्व सीपीसी कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि भगवंत मान द्वारा अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब में अपने चहेते शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नई आबकारी नीति लाई गई है। इस नीति से पंजाब में शराब का धंधा दो परिवारों के हाथ में चला जाएगा।

पंजाब के तमाम कारोबारी भी इसका डटकर विरोध कर रहे हैं। प्रदेश सचिव अनिल सच्चर और प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की इस नई आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस मुद्दे पर आप सरकार और पुलिस से कोई कार्रवाई की उम्मीद करना बेईमानी है। पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़ और अनिल मेनिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार के तो उप-मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघते हुए पाँच महीनों की सीबीआई जांच में पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी साबित हुए हैं और आज जेल की सलाखों के पीछे पहुँच गए हैं।

बाल कृष्ण बाली, किशन लाल शर्मा,दीवान अमित अरोड़ा सभी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कट्टर इमानदार होने का झूठा मुखौटा अब उतर चुका है और जनता अब इन्हें सबक सिखाने की तैयारी कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी जालंधर ने मांग कि है पंजाब की आबकारी नीति की तत्काल सीबीआई जांच कराइ जाए ताकि पंजाब के संसाधनों की लूट को रोका जा सके और इस नीति के तहत फायदा लेने तथा फायदा देने वाले भ्रष्टाचारियों के चेहरों से झूठ ओर कट्टर ईमानदारी का मुखौटा उतर सके।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा, प्रदेश प्रवक्ता मोहिंदर भगत,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,प्रदेश मीडिया पेनिलिस्ट दीवान अमित अरोडा,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व सीपीसी के डी भंडारी,डॉ शिव दयाल माली,विपन कुमार पूर्व पार्षद,अनिल मेनिया,रवि महिन्दरू,पी एस वालिया,भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन और सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह

लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, मुनीश विज, ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,अनु शर्मा,मीनू शर्मा, अमित भाटिया,बालकृष्ण बाली,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,ऑफिस महामंत्री योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और विपन शर्मा,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज श्री दिनेश मल्होत्रा, ज़िला मीडिया इंचार्ज श्री तरुण कुमार,नरिंदरपाल सिंह ढिल्लों, भगवंत प्रभाकर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा,जिलाध्यक्ष एस सी मोर्चा अजमेर सिंह

बादल,युवा मोर्चा अध्यक्ष पकज जुल्का,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप,सचिव प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा राजेश जैन,राजीव ढींगरा,राघव ज्योति,मनीष राणा,मोहित सहनी, जगजोत सिंह,जसकरण सिंह,सामरा, राजेश नोनी,मंडल प्रधान 1 राजेश कुमार मल्होत्रा ,मंडल2 कुलवंत शर्मा ,मंडल 3 गुरप्रीत सिंह विक्की,मंडल 4 आशीष सहगल ,मंडल 5 एडवोकेट विक्रम शर्मा,मंडल 6 संदीप कुमार ,मंडल 7 प्रदीप कंपनियां ,मंडल 8 अमृतपाल सिंह सघा ,मंडल 9 कुणाल शर्मा,मंडल 10 मुनीश वल ,मंडल 11 गौरव जोशी,

मंडल 12 सुदेश भगत ,मंडल 13 बलराज बदण,मंडल 14 शिव दर्शन अभी को,गुरप्रीत सिंह,अमित,रविन्द्र,अमरजीत सिंह अमरी,भुवन मल्होत्रा, गौरव राय,शिवम चोपड़ा, हतिन्दर तलवार हनी,संजीव शर्मा मन्नी,राजिंदर सिंह पप्पी, राजीव दुग्गल,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद ,राजीव वालिया,हरप्रीत सिंह वेदी, सुखवीर,राजन सारंगल,कुलदीप मानक, साहिल,रोहित जसम,संजय कुमार,नवीन भाला,

सतनाम सिंह,परमजीत सिंह,नरिंदर कौर,शम्मा चौहान,ब्रिज वाला,मधु वाला,प्रवीण बांसल, मनिंदर, नीलम, किरण आनंद,भूमि,अंजू डेविड,विजय रानी,नीरू शर्मा,जीवन शम्मा,अजय जोशी,अजय शर्मा,करमजीत परमार,मोहिंदर भगत,इंदर प्रकाश अरोड़ा,नरेश विज, नरेश अरोड़ा, गुलशन प्रिंस,इत्यादि उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article BJP विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ऑफिस और घर से मिले 7.7 करोड़ रुपये BJP विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ऑफिस और घर से मिले 7.7 करोड़ रुपये
Next Article पंजाबः ठेला लगाकर गुजारा करने वाले राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को मिली सरकारी नौकरी पंजाबः ठेला लगाकर गुजारा करने वाले राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को मिली सरकारी नौकरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?