कारोबार म्हारो बाला जी चलावे, म्हारी बैलेंस सीट बाला की बणावे, जिवे में कदे भी घाटा आवे ना
खाटू वाले सांवरे,हम हैं तेरे बांवरे भजन पर झूमे भक्त
कपूरथला, 27 फरवरी (गौरव मढ़िया)प्रचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर व श्री श्याम मित्र मंडल पंचमुखी शिव मंदिर कचहरी चौंक की ओर से 5 वां श्री श्याम फालगुण महोत्सव 26 फरवरी को शालीमार बाग में धूमधाम से मनाया गया ।
संकीर्तन में बाबा श्याम भक्ति रस धारा की प्रस्तुति । संकीर्तन संध्या में बाबा के छप्पन भोग की झांकी,पावन अखण्ड ज्योति के साथ ही पुष्प और इत्र वर्षा का आयोजन किया । महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक रेशमी शर्मा के भजनों पर बाबा श्याम के भक्त देर रात तक झूमते रहे।
श्याम भक्तों ने दरबार में शीश नवाकर भजनों का आनंद लिया। मशहूर भजन गायक अविनाश शर्मा ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिसमें सभी श्याम भक्त मदमस्त होकर झूम उठे।खाटू वाले सांवरे, हम हैं तेरे बांवरे.., सजा दो घर को गुलशन सा मेरे प्रभु श्याम आये हैं…,सावरे की महफिल को सांव रा सजाता है…, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ.., मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है,

जिनमें हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ.., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया..और बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम रे..इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे। ‘हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी, भक्तों का दुलारा है मेरा श्याम धणी’ भजन गाकर बाबा का गुणगान किया। ‘
कारोबार म्हारो बाला जी चलावे, म्हारी बैलेंस सीट बाला की बणावे, जिवे में कदे भी घाटा आवे ना’। ‘पल्लू भर दे रे सांवरियां पल्लू भर दे’ भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्याम गाथा में बताया कि कलयुग में खाटू श्याम जी की पूजा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
भजन सुनाकर श्याम नाम की मस्ती लूटी। बाबा श्याम.. आदि भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मशहूर भजन गायक अविनाश शर्मा कहा कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं,इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है।अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी इनके दरबार में जाता है,उसकी ये पूरी सुनवाई करते हैं।

उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के आधार पर भगवान खाटूश्याम जी का संबंध महाभारत काल से है।पांडु पुत्र भीम के पौत्र (घटोत्कच और मौरवी के पुत्र)बर्बरीक की अपार शक्ति और क्षमता से प्रभावित होकर भगवान श्रीकृष्ण ने इन्हें कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। बर्बरीक के खाटूश्याम बनने के पीछे पौराणिक कथा है कि बचपन से ही इनमें एक कुशल योद्धा के सभी गुण विद्यमान थे।
बर्बरीक को युद्धकला का ज्ञान उनकी माँ और श्रीकृष्ण ने दिया तदुपरांत घोर तपस्या करके उन्होंने भगवान शिव से तीन बाण प्राप्त किए।ये तीन बाण तीनों लोकों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम थे।
उन्होंने खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया।उन्होंने कहा कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं,इन्हें तीन बाणधारी भी कहा जाता है।अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी इनके दरबार में जाता है,उसकी ये पूरी सुनवाई करते हैं।इस मौके कांग्रस के शहरी अध्यक्ष दीपक सलवान ने भजन गायक अविनाश शर्मा को सन्मानित किया
उनके साथ डिप्टी मेयर नगर निगम विनोद सूद,पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट मनोज भसीन,कौंसलर मनोज अरोड़ा उपस्थित थे इसके अलावा प्रसिद्ध भजन गायक रेशमी शर्मा को नगर निगम मेयर कुलवंत कौर,कौंसलर वीणा सलवान,कौंसलर ज्योति धीर ने सन्मानित किया इस मौके रानी साहिबा मंदिर कमेटी के महासचिव शशि पाठक, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, मंदिर के सचिव वालिया ,कमलेश कुमार कुशवाहा, रानी साहिबा मंदिर कमेटी मोहित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कपिल वालिया, सुनील कुमार, रमन,
अमनदीप गोल्डी, कुंदन, रछपाल सिंह, शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रवक्ता ओमकार कालिया,जिला अध्यक्ष दीपक मदान,शहरी अध्यक्ष धरमिंदर काका,युवा शहरी अध्यक्ष योगेश सोनी, विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित, हरजिंदर शर्मा,गोकुल शर्मा,मणी पाठक,कैलाश अग्रवाल कपूरथला गैस एजेंसी,विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित, कपूरथला हलके के सेवादार अवि राजपूत,शिव सेना पंजाब के नेता राकेश भार्गव,राकेश पंडित,गौरव पंडित,मणि महेश मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक अरोड़ा,रमेश मेहरा,विकास गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन व गणमान्य शामिल थे।

