By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: सीधी हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी तीन बसें, 14 की मौत, 50 लोग घायल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > सीधी हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी तीन बसें, 14 की मौत, 50 लोग घायल
Delhi

सीधी हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी तीन बसें, 14 की मौत, 50 लोग घायल

Talk Hindustan
Last updated: 2023/02/25 at 8:44 AM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
सीधी हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी तीन बसें, 14 की मौत, 50 लोग घायल
SHARE

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। मोहनिया टनल के पास ट्रक की टक्कर से तीन बसें पलट गईं। बताया जा रहा है कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। रीवा के एसपी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 50 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 15-20 लोगों की हालत गंभीर है।

वहीं, हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद सीएम शिवराज ने हादसे में मरने वालों के परिवारों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि बस को ट्रक ने टक्कर मारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा मोहनिया टनल के पास बड़ोखर गांव के निकट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा रीवा-सीधी टनल के पास हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से वह साइड में खड़ी तीन बसों से टकरा गया।

दो बसें पलट गईं, और तीसरी बस बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में बारह लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हादसा भयानक था, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। गंभीर रूप से घायलों को रीवा रेफर किया गया है।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। अन्य राहगीरों ने मदद की और घायलों को निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे में बारह लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 52 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे की गंभीरता को देख लग रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। ट्रक के नीचे भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

बस में सवार लोग सतना में अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रहे थे। सतना में कोल जनजाति के शबरी महोत्सव में शामिल होकर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री चौहान लगातार सीधी और रीवा जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि शाम साढ़े 5 बजे कार्यक्रम खत्म हुआ, जिसके बाद सभी बसें सतना से रामपुर बघेलान और रीवा के रास्ते मोहनिया टनल होकर सीधी जा रही थीं।

टनल से एक किलोमीटर दूर सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में बरखड़ा गांव के पास तीन बसें कुछ देर के लिए रोकी गई थीं। इसी बीच, पीछे से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक ने तीनों बसों को टक्कर मारी।

थाना प्रभारी चुरहट सतीश मिश्रा ने बताया कि ट्रक ने दो बसों को टक्कर मारी है। इसमें से एक बस पलट गई है और दूसरी बस को झटका लगा है। पलटने वाली बस के कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

हादसे पर मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सीधी में बस पलटने से हुई दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। रीवा मेडिकल कॉलेज और सीधी जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। दु:ख की इस घड़ी में मैं और प्रदेशवासी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article तालिबानी सजा: एक ने हाथ पकड़ा… दूसरे ने दातर से काट दी चार अंगुलियां, वीडियो भी किया वायरल, जानें वजह तालिबानी सजा: एक ने हाथ पकड़ा… दूसरे ने दातर से काट दी चार अंगुलियां, वीडियो भी किया वायरल, जानें वजह
Next Article गांव गाजी गडाणा में महिला ने घरेलू विवाद के चलते घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवारिक सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप गांव गाजी गडाणा में महिला ने घरेलू विवाद के चलते घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवारिक सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?