कपूरथला, 17 फरवरी( गौरव मढ़िया) आईपीएस राजपाल सिंह संधू ने आज कपूरथला जिले के एसएसपी के रूप में पदभार संभाल लिया है. इससे पहले वह फरीदकोट में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे।

शुक्रवार सुबह उनके जिला प्रशासन परिसर पहुंचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, एसपी, डीएसपी , एसपी और जिला पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.उन्होंने कहा कि एसएसपी कपूरथला के तौर पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और नशामुक्ति उनकी प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर उन्होंने पुलिस के सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की और उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी लगन से करने का निर्देश दिया. इस मौके पर एसपी हरप्रीत सिंह बेनीपाल, एसपी हरविंदर सिंह, सभी डीएसपी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

