खून दान करना महादान होता है -अवि राजपूत
कपूरथला (गौरव मढ़िया) कपूरथला हलके में युथ ब्लड संस्था की तरफ से शहीद दीप सिद्धू की याद में ब्लड कैंप लगाया गया जिस में सेवादार हल्का कपूरथला शिरोमणि अकाली दल अवि राजपूत ने अपनी हाजिरी लगवाई और खुद भी ब्लड डोनेट कर क़े युथ को ऐसे पुण्य क़े कार्यो में बढ़ चढ़ क़े हिस्सा लेने की प्रेरणा दी और जिन लोगों ने ब्लड डोनेट किया उनको इस ब्लड कैंप का हिस्सा बनने क़े लिए धन्यवाद किया

इस बहुत नेक काम क़े लिए सरबजीत साबी, दीपक, गुरजीत सिंह,करण और इनकी टीम का धन्यवाद किया और अवि राजपूत ने अपील की समय समय पर युवाओं को ऐसे ब्लड कैम्पो का हिस्सा बनना चाहिए जिससे युथ अच्छे कामो में आगे आ सके
गौरतलब है की कपूरथला हलके में जब भी अलग अलग संस्थाओ की तरफ से ऐसा ब्लड कैंप लगाए जाते है तो अवि राजपूत को उन में शामिल होने का न्योता देते है मै हमेशा अपने हलके क़े लोगों का दिल से धन्यवादी रहुगा इस मौके धीरज नयर, राजा, सुमित कपूर, हाजिर रहे

