जालंधर : जालंधर शहर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति के निधन पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश शोक जताने के लिये उनके निवास स्थान पर पहुंचे।उन्होंने उनके पारिवारिक सदस्यों सपुत्र राघव ज्योति,उनके भाई ब्रिगेडियर अनिल ज्योति और लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण ज्योति के साथ दुख सांझा किया वही कहा कि इस मुश्किल वक़्त में हम सभी उनके साथ खड़े है।उन्होंने कहा कि उनके निधन से जालंधर भाजपा को असहनीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि उनका पार्टी के प्रति समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जायेगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर,जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सीपीएस के ड़ी भंडारी,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,जिला महामंत्री अशोक सरीन,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया और मुनीश विज,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का,सनी शर्मा,डॉ राजेश सोनी,जी के सोनी,महेश कालिया,रविन्द्र ठाकुर,गुरप्रीत सिंह विक्की,इत्यादि उपस्थित थे।

