By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: भाजपा जालंधर शहरी की ज़िला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Topics > भाजपा जालंधर शहरी की ज़िला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत
Topics

भाजपा जालंधर शहरी की ज़िला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत

Talk Hindustan
Last updated: 2023/02/06 at 7:41 PM
Talk Hindustan
Share
9 Min Read
भाजपा जालंधर शहरी की ज़िला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत
SHARE

व्यापारियों पर छापेमारी और स्मार्ट सिटी के तहत आए पैसे से भ्रष्टाचार में भाजपा आक्रोशित अश्विनी शर्मा

नगर निगम चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय अश्वनी शर्मा

जालंधर 6 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की नवगठित कार्यकारिणी की अहम बैठक ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में के. एल, सहगल मेमोरियल हाल में सम्पन्न हुई।

Contents
व्यापारियों पर छापेमारी और स्मार्ट सिटी के तहत आए पैसे से भ्रष्टाचार में भाजपा आक्रोशित अश्विनी शर्मानगर निगम चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय अश्वनी शर्मा

इसमें मुख्य रूप से पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर , प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व चैयरमैन विनोद शर्मा,पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी सुभाष सूद रमेश शर्मा रवि महेंद्रू भी पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय गीत के साथ हुई।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा एवं सभी पदाधिकारियों का इस बैठक में पहुँचने पर अभिनंदन किया।इस मौके पर अनिल सच्चर ने कार्यकारिणी को आगे बढ़ाने के लिये राज्य कार्यकारिणी में रखे गये विषयों के बारे में वृस्तित जानकारी दी।

मंच का संचालन ज़िला महामंत्री अशोक सरीन ने किया। जिला सचिव अजय चोपड़ा ने दिवंगत लोगों के लिए शोक संदेश पड़ा इस अवसर पूरी भाजपा जिला कार्यकारिणी,सभी मोर्चो के प्रधान, सभी मंडलो के प्रधान भी उपस्थित हुए।इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने सभी नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।

अश्वनी शर्मा ने सभी ज़िला कार्यकारिणी सदस्यों को अनुशासन में रह कर पार्टी की ज़िम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।उन्होंने सभी को संगठनात्मक ढांचे के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध के दर्शन की धारणा पर चलने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि हमें केन्द्र की विकासशील नीतियोँ को लोगों की बीच मे लेकर जाना है।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाब और पंजाबियत के विकास के लिये वचनवद्ध है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा प्रवास के प्रभारी राजेश बाघा ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में वृस्तित जानकारी दी। राजेश बाघा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 146 संवेदनशील लोकसभा सीटों पर प्रभास योजना तैयार की थी उसे बड़ा कर 160 कर दिया गया,उसी सूची में जालंधर लोकसभा की सीट भी शामिल है

राजेश बाघा ने कहा कि उन सभी लोकसभा सीटों की निगरानी केंद्र में बनी टीम करती है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी गृहमंत्री अमित शाह जी व राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वारा संवेदनशील लोकसभा सीटों की निगरानी की जाती है।

राजेश बाघा ने बताया कि जालंधर लोकसभा प्रवास पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल जी आएंगे और वह अपने 72 घंटे के प्रवास पर जालंधर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा फरवरी-मार्च एवं अप्रैल के कार्यक्रम तय करके उसकी सूची सभी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के अध्यक्षों तक पहुंचा दी जाएगी ।

सुशील शर्मा ने बताया कि हर महीने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा जालंधर शहरी के बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव के डी भंड़ारी ने राजीनीतिक प्रस्ताव पढ़ कर व्यापारियों पर छापेमारी और स्मार्ट सिटी पर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जांच हो।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है तथा इनकी दमनकारी नीतियोँ के खिलाफ धरने और हड़ताल आम बात हो गई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में गुंडागर्दी सरेआम देखी जा सकती है तथा अराजकता का माहौल पूरे पंजाब की शांति को भंग कर रहा है।इस अवसर पर पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने पंजाब में पार्टी के आगामी कार्यक्रमो के वारे में वृस्तित जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आम लोगों को रोजाना हज़ारों मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को फ्री सुविधाओं के नाम पर टैक्स लगा कर प्रताड़ित कर रही है।उन्होंने कहा कि इनकी मंहगाई पर मार को पंजाब के लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे।इस अवसर पर पूर्व एमएलए सरबजीत मक्कड़ ने सभी जिला कार्यकारिणी की नवनिर्मित पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिये राष्ट्रहित हमेशा सर्वोपरि है।

अंत में प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि जालंधर लोकसभा के उपचुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर को अब दो विषयों पर चर्चा करनी चाहिए एक लोकसभा के उपचुनाव और दूसरा नगर निगम चुनाव जीवन गुप्ता ने कहा अब हमें अपने शक्ति केंद्र और बूथ पर सशक्तिकरण पर जोर देना होगा जिससे आगामी चुनावों को जीतना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो स्मार्ट सिटी के दिन शहरों के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे गए थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए।

उन्होंने कार्यकर्तायों में निगम चुनावों के लिए जोश भरते हुए उन्हें जीत का मंत्र भी दिया।उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी एकजुट होकर पार्टी के प्रति वचनवद्ध है तथा आगामी निगम चुनावों में पार्टी का विजय पताका लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दीवान अमित अरोडा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन और सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी,ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज,गुरिंदर सिंह लांबा,भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत,अश्वनी भंडारी,मुनीश विज,ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,बालकृष्ण बाली,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, जिला ऑफिस महामंत्री योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और विपन शर्मा,ज़िला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,ज़िला सोशल मीडिया इंचार्ज श्री दिनेश मल्होत्रा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा,ज़िला एस सी मोर्चा अध्यक्ष सरदार अजमेर सिंह बादल,ज़िला युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप,राज्य कार्यकारिणी सदस्यों में सुभाष सूद,रवि महेन्द्रू, रमेश शर्मा,राजू मागो,मोहित भारद्वाज, इंदर प्रकाश अरोडा, राकेश बॉबी,विपन शर्मा,अरुण बजाज,सनी शर्मा,नरिंदर पल ढिल्लों, रजत महेन्द्रू, सुरिंदर महे, यशपाल दुआ,पी एस वालिया,पुष्पिंदर सिंह,सतीश कपूर, राजेश बाघा,किटू ग्रेवाल, सुरिंदर भगत,जिला कार्यकारिणी सदस्य कुमुद शर्मा,राजीव वालिया, नरेश अरोड़ा, अजय गुप्ता ,गुलशन प्रिंस,अशोक चड्डा ,दविंदर अरोड़ा ,मोहिंदर पाल नकोदरिया,रणधीर परमार,अश्विनी शर्मा,महेंद्र पाल, पंकज खन्ना ,परमजीत सिंह ,यशपाल गुप्ता, दिनेश खन्ना,रतन सिंह रत्तू,कुणाल गोस्वामी, अमरजीत सिंह कोहली, उषा शर्मा ,जय कुमार सिंह, कृपाल सिंह पाली ,रितु कौशल ,जितेंद्र कुमार ,सतपाल, जोगिंदर ढल्ल, पंकज गुप्ता,अश्विनी गोल्डी, संजीव भगत रिंकू ,राजन शर्मा,तेजिंदर सिंह वालिया,नीरज गुप्ता,विवेक वालिया,राजन अरोड़ा, एडवोकेट संदीप बाली इसके साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजीव ढींगरा ,भगवंत प्रभाकर ,प्रदीप खुल्लर,राजेश जैन,मनोहर लाल भगत,कंवलजीत सिंह बेदी,अमरजीत सिंह राही,प्रवीण हांडा,कंचन शर्मा, इंद्रसेन सहगल,अरुण बजाज,जवाहर सूद ,विजय कालिया,कमल जैन और सतपाल बाठला इसके साथ सभी मंडल अध्यक्ष मंडल 1 राजेश कुमार मल्होत्रा ,मंडल 2 कुलवंत शर्मा ,मंडल 3 गुरप्रीत सिंह विक्की,मंडल 4 आशीष सहगल ,मंडल 5 एडवोकेट विक्रम शर्मा,मंडल 6 संदीप कुमार ,मंडल 7 प्रदीप कंपनियां, मंडल 8 अमृतपाल सिंह संघा,मंडल9 से कुणाल शर्मा,मंडल10 मुनीश वल,मंडल 11 गौरव जोशी,मंडल 12 सुदेश भगत,मंडल 13 बलराज बदण,मंडल 14 शिव दर्शन अभी उपस्थित थे।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी छोड़ कर आये नेता लखविंदर कौर ,ऋतु दलहोत्रा,अकाली दल छोड कर आये नेता चरणजीत सिंह मक्कड़ महामंत्री अकाली दल जालंधर,प्रमोद कुमार बाठला, सिमरणप्रीत सिंह सचदेवा, तजिंदर सिंह,अनिल सोनी,कवलजीत सिंह,अमरजोत सिंह मक्कड़, हरसिमरन सिंह,कपिल,कुलविंदर सिंह,प्रिंस सलूजा, जशन, पारस, प्रिंस,करण, अमनप्रीत सिंह,बन्टी,सोनी,दविंदर सिंह,तलीन सिंह,कुलवंत सिंह,टिंकू,हरसिमरन सिंह,हरप्रीत सिंह,सतनाम सिंह किट्टी, कमलदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article आम आदमी पार्टी ने विधायक बलकार सिंह और गोल्डी कंबोज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी ने विधायक बलकार सिंह और गोल्डी कंबोज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Next Article तुर्की Earthquake : 10 घंटे में तीसरी बार भूकंप, 2300 से ज्यादा लोगों की मौत तुर्की Earthquake : 10 घंटे में तीसरी बार भूकंप, 2300 से ज्यादा लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?