जालंधर(टॉक हिंदुस्तान ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर की पूरी लीडरशिप ने श्री गुरु रविदास जी महाराज जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए संगत का जत्था लेकर श्री गुरु रविदास धाम काशी (वाराणसी) के लिए बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन में महाराज जी के दर्शनों के लिये जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंची।
इस अवसर पर सभी ने डेरा सचखंड बल्ला के संत 108 श्री निरंजन दास महाराज से आशीर्वाद लिया।श्रद्धा और आस्था में डुबकी लगाती संगत हर साल यहाँ से ट्रेन के द्वारा दर्शन के लिए रवाना होती है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मेले जैसा नजारा दिखा।
संगत पर फूलों की वर्षा भी की गई।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,पूर्व सीपीसी के डी भंडारी,पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर,भाजपा पंजाब प्रवक्ता महिंदर भगत,पूर्व एमएलए सरबजीत मक्कड़,पूर्व सीपीसी अविनाश चंद्र,भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन और सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी,भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया,गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार,भाजपा ज़िला सचिव अजय चोपड़ा,अशवनी अटवाल, मीनू शर्मा,पूर्व भाजपा प्रधान रमन पब्बी, योगेश मल्होत्रा,भगवंत प्रभाकर, इत्यादि उपस्थित थे।

