कांग्रेस के पार्षद विक्की कालिया सुसाइड मामले में इंसाफ ना मिलने के कारण परिजनों ने संस्कार करने से मना कर दिया है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक थाना नंबर 1 की पुलिस ने विक्की कालिया के सुसाइड नोट के आधार पर कुछ लोगों के पते पर केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर नंबर 14 में धारा 306 आईपीसी के अधीन केस दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक के भाई राजेश कालिया के ब्यानों पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबल विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में केडी भंडारी का नाम भी लिखा था। जिस के बाद भाजपा नेता सहित कई लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है।
हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व विधायक केडी भंडारी द्वारा सारे मामले से ई-मेल के ज़रिए डीजीपी गौरव यादव को अवगत करवा दिया है। पूर्व विधायक केडी भंडारी का कहना है कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। पर अभी तक भंडारी सहित किसी की गिरफ़्तारी ना होना पुलिस पर राजनीतिक दबाव पूरी तरह नज़र आ रहा है।गौर हो कि विक्की कालिया मर्डर केस में नार्थ हल्के के राजनीति खेमों में सियासत गर्मा गई है।

