कपूरथला (गौरव मढ़िया)पंजाब सरकार की और से प्रदेश में मोहल्ला 400 मोहल्ला क्लिनिक और खोले गए है जिस के चलते प्रदेश में अब इन की संख्या 500 हो गई है इस कड़ी के तहत जिला कपूरथला में भी 14 नए मोहल्ला क्लिनिक खोले गए है जिस के चलते कपूरथला के गांव खालू में भी मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन आप के सीनियर नेता परविंदर सिंह ढोट और जिला व्यापार मंडल के प्रधान कंवर इकबाल की और से किया गया
इस दौरान प्रशासन की और से एस डी एम भूलथ संजीव कुमार भी विशेष तौर पर हाजिर थे इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधन करते हुए परविंदर ढोट ने कहा की भगवंत मान की अगवाई में बनी आप की सरकार जनहित के लिए सभी प्राथमिकता को पूरा कर रही है जिस में सबसे पहले स्वास्थ्य सुविधा को जमीनी स्तर पर दरुस्त किया जा रहा है जिस के फलस्वरूप गांव गांव और शहरी क्षेत्र में मोहल्ला क्लिनिक का नेटवर्क बिछाया जा रहा है

उन्हों ने कहा की सरकार का मंतव्य इन केंद्रों में लोगो को अच्छी सेहत सुविधाएं तो दिलावना ही है इस के साथ साथ इन केंद्रों में नौजवानों को रोजगार भी मुहिया भी करवाया जा रहा है उन्हों ने कहा की पुरानी सरकारो के समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नही किया गया जिस के चलते स्वास्थ्य क्षेत्र का बुनायदी ढांचा पूरी तरह से कमजोर हो गया है पर अब आप की सरकार आम जन मानस को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए कार्यरस्त है

इस मौके पर कंवर इकबाल ने कहा की यह मोहल्ला क्लिनिक पूरी तरह से हाईटेक होंगे और इन केंद्रों से इलाज करवाने वाले लोगो के स्वास्थ्य संबंधी सारा डाटा इन केंद्रों में सुरक्षित रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर उच्च केंद्रों में भेज दिया जाएगा ताकि रोगी को पूरा इलाज मिल सके उन्हों ने कहा की सरकार इस के लिए वचनबद्ध है की इन केंद्रों में आने वाले लोगो को प्राथमिक टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त मिलेगी
जिस से निजी हस्पतालो में टेस्टो के भारी भरकम खर्च से निजात मिलेगी इस मौके पर डाक्टर राजीव भगत , डाक्टर जसप्रीत , रिटायर्ड डी एस पी गुरनाम सिंह , रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेम शर्मा , शमशेर सिंह ब्लाक प्रधान, रिटायर्ड इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह रंधावा , जगदेव थापर , हरविंदर सिंह सुख , सरपंच इंदर जीत सिंह , नबरदार सुरिंदर सिंह , नंबरदार कुलदीप सिंह ,मास्टर जागीर सिंह , सुरजीत सिंह ,महंगा सिंह ,शीतल सिंह बलबीर बल्ली, सुच्चा सिंह , हरजिंदर सिंह थिंद अन्य हाजिर थे

