By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर जिले में 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > जालंधर जिले में 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित
Jalandhar

जालंधर जिले में 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित

Talk Hindustan
Last updated: 2023/01/27 at 7:37 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
जालंधर जिले में 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित
SHARE

जालंधर, 27 जनवरी : पंजाब सरकार की तरफ से प्राईमरी स्वास्थ्य केंद्रों में आम आदमी क्लीनिकों की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जिले में आज 32 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए। इन क्लीनिकों में 26 ग्रामीण क्षेत्रों में और 6 शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए है, जहां पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद स्टाफ को तैनात किया गया है।


बस्ती दानिशमंदा में विधायक शीतल अंगुराल, गांव धनोवाली में विधायक रमन अरोड़ा और करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने गांव रंधावा मसंदा में आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किया। हलका नकोदर के गांव बिलगा, उग्गी, मल्लियां कला, तलवन, सरींह और कोट बादल खां में विधायक इंद्रजीत कौर मान ने इन क्लीनिकों की शुरूआत की। इसी तरह गांव रुपेवाली के क्लीनिक की शुरुआत राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने की।


आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करते हुए इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है जिसके तहत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए है। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को उनके घरों के पास बुनियादी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों पर विभिन्न प्रकार के टेस्ट की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को आम टैस्टों की सुविधा आसानी से प्रदान की जा सके।


गांव धनोवाली में विधायक रमन अरोड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर अमित महाजन व सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा की उपस्थिति में क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इसके शुरू होने से आसपास के कई गांवों के निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा मिलेगी।
इन क्लीनिकों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने कहा कि सभी क्लीनिकों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है और डाक्टरों सहित आवश्यक स्टाफ तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन क्लीनिकों पर टैस्टिंग के लिए सैंपलिंग भी शुरू होने जा रही है और सिविल अस्पताल की अत्याधुनिक लैब में इन सैंपलों की जांच कर रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह क्लीनिक लोगों को बढिया स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।


बता दे कि 15 अगस्त 2022 को जालंधर जिले में 6 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए गए थे, जिनमें से तीन शहरी और तीन ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किए गए, जहां अब तक 50 हजार से अधिक लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा चुके है। आज 32 अन्य क्लीनिक खुलने के साथ ही जिले में कुल 38 आम आदमी क्लीनिक शुरू चुके है।


आम आदमी क्लीनिक आज हुए शुरू

इन क्लीनिकों में पीएचसी अरजनवाल, रायपुर-रसूलपुर, जंडियाला, रुड़का कलां, पंडोरी निझरा, बुटरां, उग्गी, दयालपुर, दुसांझ कलां, नगर, बोलिना, जमशेर खास, रायपुर फराला, गोराया, बालोकी, गिद्दरपिंडी, लसूरी, बिलगा, कोट बादल खां, तलवण, मौ साहिब, चिट्टी, रंधावा मसंदा, मल्लियां कलां, सरीह, रुपेवाली, धनोवाली, भारगो कैंप, दकोहा, नागरा, गांधी नगर और बस्ती दानिशमंदा शामिल है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे शामिल तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चार लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे शामिल
Next Article रायका मोहल्ला में गुरपाल सिंह इंडियन द्वारा आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन रायका मोहल्ला में गुरपाल सिंह इंडियन द्वारा आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?