बस्ती बावा खेल में हुए महिला मर्डर केस का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया है। जाँच दौरान यह बात सामने आई है कि काजीमंडी तथा लम्मा पिंड में रहने वाले नशेड़ी 2 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
दोनों की पहचान राजकुमार निवासी काजी मंडी तथा कमलेश कुमार निवासी लम्मा पिंड के तौर पर हुई है। दोनों को सलेमपुर मुसलमाना से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 16 मोबाईल फोन, 1 तेजधार हथियार तथा कुछ गहने बरामद हुए हैं जो महिला के कत्ल पश्चात वहाँ से चुराए गए थे।
गौरतलब है कि ज्वेलरी नकली थी जिसको लूटने की नीयत से महिला का कत्ल किया गया था। इस बारे DCP तेजा ने बताया कि CIA ने जब मौके पर सीसीटीवी खंगाले तो 2 संदिग्द युवक दिखे जिसके बाद पुलिस ने उनकी तुरंत तलाश शुरू कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनसे ज्वैलरी भी बरामद हो गई है।
पकड़े गए दोषियों में से एक का नाम राज कुमार है जो काजी मंडी संतोषी नगर का रहने वाला है और दूसरा कमलेश कुमार जो की लंबा पिंड का रहने वाला है इनसे पुलिस ने 14 मोबाईल फोन , एक तेजधार हथियार, और गहने बरामद किए हैं

